IND Vs USA In U19 World Cup Live Streaming: आज भारत-अमेरिका की भिड़ंत, जानें कब और कहाँ देखें लाइव मैच?

विवरण: आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज से जिम्बाब्वे में हो रहा है। टूर्नामेंट के पहले मैच में भारत का सामना अमेरिका से होगा। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में टीम इंडिया अपनी छठी ट्रॉफी की तलाश शुरू करेगी, वहीं सबकी नजरें विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं।

IND Vs USA In U19 World Cup Live Streaming

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जनवरी 15, 2026

IND Vs USA In U19 World Cup Live Streaming: क्रिकेट के भविष्य के सितारों का सबसे बड़ा मंच यानी आईसीसी मेंस अंडर-19 विश्व कप आज, 15 जनवरी 2026 से शुरू हो रहा है। युवा खिलाड़ियों के जोश और जुनून से भरे इस टूर्नामेंट के पहले ही दिन तीन रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ करेगी।

भारत ढेर, कीवी चमके: मिचेल-यंग के दम पर न्यूजीलैंड ने सीरीज की बराबरी

उद्घाटन दिवस पर तीन कड़े मुकाबले

बताते चले कि, विश्व कप के पहले दिन क्रिकेट प्रशंसकों को त्रिकोणीय रोमांच देखने को मिलेगा। सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला भारत और अमेरिका के बीच होगा, जहां भारतीय युवा ब्रिगेड जीत के साथ आगाज करना चाहेगी। इसी के साथ, दिन के अन्य दो मैचों में जिम्बाब्वे का सामना स्कॉटलैंड से होगा, जबकि वेस्टइंडीज की टीम तंजानिया से लोहा लेगी। इन मुकाबलों के साथ ही विश्व कप की ट्रॉफी के लिए होड़ शुरू हो जाएगी।

कप्तान आयुष म्हात्रे की वापसी

आपको बता दे कि, भारतीय टीम की कमान बल्लेबाज आयुष म्हात्रे के हाथों में है। चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली सीरीज से बाहर रहने के बाद, म्हात्रे अब पूरी तरह फिट हैं और टीम का नेतृत्व करने के लिए मैदान पर उतरेंगे। वहीं, क्रिकेट जगत की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर जमी होंगी। वैभव ने पिछले एक साल में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से न केवल अंडर-19 बल्कि सीनियर क्रिकेट में भी तहलका मचाया है।

आईपीएल का अनुभव और दक्षिण अफ्रीका

भारतीय खेमे के लिए सबसे बड़ी ताकत वैभव और आयुष का सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलने का अनुभव है। दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल (IPL) में अलग-अलग फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं, जिससे उन्हें बड़े मंच पर दबाव झेलने की आदत है। टीम इंडिया इस समय जबरदस्त लय में है, क्योंकि वे हाल ही में दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराकर टूर्नामेंट में कदम रख रहे हैं।

जानें कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

भारत में क्रिकेट प्रेमी इन मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) पर देख सकते हैं। डिजिटल दर्शकों के लिए लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर उपलब्ध होगी। भारतीय समयानुसार सभी मुकाबले दोपहर 1:00 बजे से शुरू होंगे। हालांकि टीवी पर चुनिंदा मैच ही दिखाए जाएंगे, लेकिन जियोहॉटस्टार पर सभी मैचों की स्ट्रीमिंग का आनंद लिया जा सकेगा।

विश्व कप 2026 के लिए भारत और अमेरिका की टीमें

भारतीय अंडर-19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, उद्धव मोहन, आरएस अम्बरीश, मोहम्मद इनान, हरवंश पंगालिया।

अमेरिका अंडर-19 टीम: उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), अमरिंदर गिल, साहिल गर्ग, अर्जुन महेश (विकेटकीपर), अदनित झाम्ब, अमोघ अरेपल्ली, नितीश सुदिनी, शिव शनि, अदित कप्पा, साहिर भाटिया, रायान ताज, अद्वैत कृष्णा, सबरीश प्रसाद, ऋत्विक अप्पिडी, ऋषभ शिम्पी।

IND vs NZ: राजकोट में टीम इंडिया की करारी शिकस्त, कीवी टीम ने 7 विकेट से जीता मैच