ICC T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका टीम का एलान, ट्रिस्टन स्टब्स समेत 3 बड़े खिलाड़ी बाहर, ‘बेबी एबी’ की एंट्री

क्या दक्षिण अफ्रीका इस बार चोकर्स का टैग हटा पाएगी? टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए घोषित टीम में चयनकर्ताओं ने ट्रिस्टन स्टब्स जैसे विस्फोटक बल्लेबाज को बाहर कर सबको हैरान कर दिया है। 'बेबी एबी' डेवाल्ड ब्रेविस की एंट्री ने फैंस को उत्साहित किया है, पर क्या यह जोखिम भारी पड़ेगा?

ICC T20 World Cup 2026

Wrriten By :

Chandan Das

Published On :

जनवरी 2, 2026

ICC T20 World Cup 2026 का आयोजन 7 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रहा है। इस बार कुल 20 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। सभी देशों की टीमों के ऐलान का सिलसिला जारी है। टीम इंडिया की घोषणा बीसीसीआई ने पहले ही कर दी है। अब साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों की पूरी सूची जारी कर दी है। टीम की कप्तानी एडन मारक्रम के पास पहले की तरह बरकरार रहेगी।

ICC T20 World Cup 2026:  कगिसो रबाडा टीम में वापसी

टीम के लिए राहत की बात यह है कि पेसर कगिसो रबाडा फिट होकर टीम में वापसी कर चुके हैं। पिछले कुछ समय में उनकी पसली की चोट ने उन्हें मैदान से दूर रखा था। रबाडा के साथ टीम में एनरिक नोर्खिया, मार्को जेनसेन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी और क्वेना मफाका भी शामिल हैं। टीम की पेस बैटरी काफी मजबूत नजर आ रही है और यह टीम के लिए बड़ी ताकत साबित हो सकती है।

ICC T20 World Cup 2026:  मजबूत और अनुभवी बैटिंग लाइनअप

साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी लाइनअप भी काफी जबरदस्त है। कप्तान एडन मारक्रम के अलावा क्विंटन डी कॉक को भी टीम में शामिल किया गया है, जो रिटायरमेंट से वापस आए हैं। इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी ज़ोरज़ी, जेसन स्मिथ और ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे व डोनोवन फरेरा टीम में हैं। अनुभवी डेविड मिलर भी टीम का हिस्सा हैं।

प्रमुख खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं मिली

टीम से बाहर रहने वाले बड़े खिलाड़ियों में रीजा हेंड्रिक्स, रियान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, ब्योर्न फोर्टुइन और तबरेज शम्सी शामिल हैं। इस बार चयन में कुछ बड़े नामों को जगह नहीं मिली है, लेकिन युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन टीम की ताकत बढ़ाता नजर आ रहा है।

2024 के विश्व कप में साउथ अफ्रीका की हार

साउथ अफ्रीका टीम साल 2024 में टीम इंडिया के हाथों फाइनल में हार गई थी। उस समय रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीत लिया। डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन के जल्दी आउट होने के कारण साउथ अफ्रीका खिताब से चूक गई थी। इस बार टीम की तैयारी और प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए साउथ अफ्रीका टीम की पूरी सूची

टीम: एडन मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर),डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी ज़ोरज़ी,जेसन स्मिथ,जॉर्ज लिंडे,डोनोवन फरेरा,कगिसो रबाडा,एनरिक नोर्खिया,मार्को जेनसेन,कॉर्बिन बॉश,लुंगी एनगिडी,क्वेना मफाका,डेविड मिलर,केशव महाराज,टीम का संतुलित संयोजन पेस, बैटिंग और ऑलराउंड क्षमता में काफी मजबूत नजर आता है। T20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका की टीम इस बार खिताब जीतने की पूरी तैयारी में है।

Read More: बल्लारी में हिंसा को लेकर सनसनीखेज दावा, विपक्ष के नेता ने कहा– भाजपा विधायक को मारने की थी योजना