ICC T20 Rankings: टी20 वर्ल्ड कप जीत का इनाम, संजू सैमसन ने लगाई 18 पायदान की छलांग, टीम इंडिया के सितारों की ‘बल्ले-बल्ले’

टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद संजू सैमसन ICC T20 रैंकिंग में 18 पायदान की छलांग लगाने में सफल रहे। टीम इंडिया के अन्य सितारे भी शानदार बल्लेबाजी और प्रदर्शन के कारण रैंकिंग में ऊपर आए। क्रिकेट फैंस के लिए बल्ले-बल्ले का मौका।

संजू सैमसन ने लगाई 18 पायदान की छलांग

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 11, 2026

ICC T20 Rankings: न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के फाइनल मुकाबले में 96 रनों में करारी शिकस्त देकर भारतीय टीम ने न सिर्फ अपना तीसरा टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीता, बल्कि इतिहास में तीन बार ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम भी बन गई। इस महाजीत के बाद आईसीसी द्वारा जारी ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भारतीय सितारों का बोलबाला है। बल्लेबाजी से लेकर ऑलराउंडर तक, टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अपनी बादशाहत कायम की है।

T20 World Cup 2026: सीएम फडणवीस ने किया सूर्या और शिवम दुबे का सम्मान, टीम इंडिया की जीत पर जश्न

बल्लेबाजी रैंकिंग: अभिषेक का राज और ईशान की धमक

टीम इंडिया के सितारों की 'बल्ले-बल्ले'
टीम इंडिया के सितारों की ‘बल्ले-बल्ले’

आईसीसी की नई रैंकिंग में भारतीय युवा बल्लेबाजों ने दुनिया को अपनी ताकत का अहसास कराया है।

  • अभिषेक शर्मा (नंबर-1): फाइनल में शानदार अर्धशतक जड़ने वाले अभिषेक शर्मा टी20 रैंकिंग में शीर्ष पायदान पर बरकरार हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाज बनाए रखा है।
  • ईशान किशन (नंबर-2): पूरे टूर्नामेंट में 317 रन बनाने वाले ईशान किशन ने दो स्थानों की छलांग लगाई है। वह अब अभिषेक शर्मा से मात्र 4 रेटिंग पॉइंट पीछे हैं, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।
  • संजू सैमसन और अन्य: वर्ल्ड कप के ‘संकटमोचन’ रहे संजू सैमसन ने 18 पायदानों की अविश्वसनीय छलांग लगाकर 22वां स्थान हासिल किया है। वहीं, शिवम दुबे 4 स्थान ऊपर चढ़कर 27वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

T20 World Cup Final: “बहुत अच्छा….” ऐतिहासिक जीत के बाद गदगद हुए कप्तान सूर्या, कही ये बात

विदेशी खिलाड़ियों का प्रदर्शन

भारतीयों के अलावा अन्य देशों के खिलाड़ियों ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया है:

  • न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।
  • इंग्लैंड के बेथल ने 17 पायदानों की लंबी बढ़त के साथ 16वां स्थान प्राप्त किया।
  • कीवी ओपनर फिन एलन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मात्र 33 गेंदों में शतक जड़कर सनसनी मचाई थी, जिससे वह 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

गेंदबाजी रैंकिंग: वरुण की बादशाहत खत्म, राशिद फिर नंबर-1

गेंदबाजी विभाग में इस बार बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। भारतीय मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अपनी नंबर-1 की कुर्सी बरकरार नहीं रख सके और दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। उनकी जगह अफगानिस्तान के जादुई स्पिनर राशिद खान ने एक बार फिर दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज होने का गौरव प्राप्त किया है।

ऑलराउंडर रैंकिंग: हार्दिक की कड़ी चुनौती

ऑलराउंडरों की सूची में जिम्बाब्वे के दिग्गज सिकंदर रजा अभी भी शीर्ष पर काबिज हैं। हालांकि, भारतीय उप-कप्तान हार्दिक पंड्या दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। दिलचस्प बात यह है कि रजा और हार्दिक दोनों ने इस सप्ताह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर भी तीन स्थान के सुधार के साथ अब टॉप-10 (9वें स्थान) में शामिल हो गए हैं।