T20 World Cup 2026: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) क्रिकेट ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड बी.सी.बी.के टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर कराने की याचिका खारिज दी।बी.सी.बी ने सुरक्षा कारणों के चलते टी-20 विश्व कप के लिए भारत आने से मना किया है।बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में कई इलाकों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बाद बी.सी.सी.आई ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से हटा दिया है।
बांग्लादेश की मांग खारिज, ICC ने कहा– भारत की गैरमौजूदगी पर होगी अंक कटौती
ICC ने ठुकराई बांग्लादेश की मांग
बी.सी.बी और बी.सी.सी.आई के बीच हुई वर्चुअल बैठक में आई.सी.सी ने कहा कि,बी.सी.बी के पास अंतिम समय में मैच स्थानांतरित करने का कोई वैध कारण नहीं है,क्योंकि बी.सी.सी.आई ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए राष्ट्राध्यक्ष के समान सुरक्षा का वादा किया है। हालांकि, बीसीबी ने आई.सी.सी. से किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि प्राप्त करने से इनकार किया है।
बांग्लादेश को भारत में ही खेलना होगा मैच
आई.सी.सी ने बी.सी.बी को साफ तौर पर कहा कि,सुरक्षा कारणों के आधार पर बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर कराने की मांग खारिज की जाती है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी ने यह भी कहा कि,बांग्लादेश को भारत आकर खेलना होगा नहीं तो उसे उसके अंक गंवाने पड़ सकते हैं।आपको बता दें कि,बांग्लादेश क्रिकेट टीम को लीग राउंड में भारत में चार मैच खेलने थे।
खिलाड़ियों की सुरक्षा का उठाया सवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से तर्क दिया गया कि,उनके खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए टी-20 विश्वकप के मैच भारत से बाहर कराना जरुरी है जिसके बाद खुन्नस में आकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल मैचों के प्रसारण पर अपने यहां रोक लगा दी थी लेकिन आईसीसी का साफ कहना है कि,विश्व कप के मैच खेलने के लिए बांग्लादेश को भारत आना ही होगा।आईपीएल से मुस्तफिजुर को बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने कड़ा रवैया अपनाते हुए भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के मैचों को श्रीलंका में स्थानांतरित करने की मांग की थी।










