ICC Rankings: आईसीसी ने 17 मार्च को महिला क्रिकेट खिलाड़ियों की लेटेस्ट रैंकिंग जारी की, जिसमें टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने वनडे रैंकिंग में अपनी स्थिति मजबूत की। हालांकि इसमें कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ, लेकिन हरमनप्रीत की रैंकिंग में सुधार ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को उत्साहित कर दिया।
ICC लगाएगी बैन, बांग्लादेश क्रिकेट में नया बखेड़ा, सरकार को दी गई चेतावनी
हरमनप्रीत कौर वनडे रैंकिंग में सुधार
भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर अब वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में 7वें नंबर पर पहुंच गई हैं। उनके पास कुल 652 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। इससे पहले वे 8वें स्थान पर थीं। इस सुधार के साथ हरमनप्रीत ने टीम इंडिया के लिए मजबूत प्रदर्शन का संदेश दिया। वनडे रैंकिंग में टॉप-10 में दूसरी भारतीय खिलाड़ी स्मृति मंधाना अभी भी 1 नंबर पर बरकरार हैं। उनके पास 790 रेटिंग प्वाइंट्स हैं।
सोफी डिवाइन और जेमिमा रोड्रिग्ज की स्थिति

न्यूजीलैंड की अनुभवी बल्लेबाज सोफी डिवाइन को इस रैंकिंग में दो स्थानों की गिरावट झेलनी पड़ी है और अब वे 9वें नंबर पर हैं। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलिस पेरी ने एक पोजीशन का सुधार किया है और 9वें स्थान पर संयुक्त रूप से मौजूद हैं। टीम इंडिया की अन्य अहम खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्ज अभी भी 12वें नंबर पर बनी हुई हैं, उनके पास 635 रेटिंग प्वाइंट्स हैं।
Sanju Samson: क्या धोनी के कहने पर संजू ने बदला पाला? चेन्नई की जर्सी पहनने का बड़ा खुलासा
अमेलिया केर ने बनाई टॉप-20 में जगह
न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर खिलाड़ी अमेलिया केर ने भी शानदार प्रदर्शन किया। जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन खेल दिखाने के बाद वह बल्लेबाजी रैंकिंग में 22वें से छलांग लगाकर 19वें नंबर पर पहुंच गई हैं।
टी20 रैंकिंग में स्थिर भारतीय खिलाड़ी

महिला टी20 इंटरनेशनल में आईसीसी की लेटेस्ट रैंकिंग में टॉप-10 में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। स्मृति मंधाना अभी भी दूसरे नंबर पर हैं। उनके पास 770 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बेथ मूनी 787 प्वाइंट्स के साथ पहले नंबर पर बनी हुई हैं। टीम इंडिया की अन्य टी20 खिलाड़ी शेफाली वर्मा छठी पोजीशन पर हैं, उनके पास 725 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर टी20 रैंकिंग में 15वीं पोजीशन पर हैं, जिनके पास 638 रेटिंग प्वाइंट्स हैं।









