ICC Player of the Month की दौड़ में भारत के दो सितारे, सामने आए नाम

ICC Player of the Month अवॉर्ड के लिए भारत के दो खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। कप्तान शुभमन गिल और स्पिनर श्री चरणी के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें इस दौड़ में शामिल किया। आखिर दोनों खिलाड़ियों ने जून महीने में ऐसा क्या खास किया, जिससे ICC ने उन्हें सम्मान के लिए चुना, जानिए पूरी खबर।

ICC Player of the Month की दौड़ में भारत के दो सितारे

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जुलाई 13, 2026

ICC Player of the Month: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने जून 2026 के लिए महिला और पुरुष वर्ग में ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड के लिए नामांकित खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। इस बार भारतीय क्रिकेट के लिए खास उपलब्धि सामने आई है, क्योंकि पुरुष और महिला दोनों वर्गों में भारत के दो खिलाड़ियों को नामांकन मिला है। पुरुष वर्ग में भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को जगह मिली है, जबकि महिला वर्ग में भारतीय स्पिन गेंदबाज श्री चरणी को नामांकित किया गया है। दोनों खिलाड़ियों ने जून महीने में अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत का ध्यान आकर्षित किया।

Assam Citizenship Case: सुप्रीम कोर्ट का असम सरकार को निर्देश, विदेशी घोषित 27 लोगों की दोबारा होगी जांच

शुभमन गिल ने बल्ले से किया शानदार प्रदर्शन

शुभमन गिल के लिए जून का महीना बेहद सफल रहा। उन्होंने महीने की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मुकाबले में शानदार शतक लगाकर की। इस मैच में गिल ने 126 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और टीम के लिए अहम योगदान दिया।

इसके बाद वनडे सीरीज में भी उनका बेहतरीन फॉर्म जारी रहा। भारतीय कप्तान ने दो मुकाबलों में कुल 238 रन बनाए। इसमें पहली पारी में उनके बल्ले से 84 रन आए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने शानदार 154 रनों की पारी खेली।

उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन और कप्तानी क्षमता को देखते हुए ICC ने उन्हें पुरुष वर्ग के ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड के लिए चुना है।

पुरुष वर्ग में गिल के साथ दो अन्य खिलाड़ी भी नामांकित

शुभमन गिल के अलावा पुरुष वर्ग में बांग्लादेश के ऑलराउंडर मोसाद्देक हुसैन और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ को भी नामांकन मिला है। मोसाद्देक हुसैन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। इस सीरीज में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर इतिहास रचा। यह पहला मौका था जब बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में मात दी। मोसाद्देक को इस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया था।

वहीं, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार गेंदबाजी की। न्यूजीलैंड ने यह सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी। इस दौरान नाथन स्मिथ सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने तीन मैचों में 16 विकेट हासिल किए।

श्री चरणी ने महिला वर्ग में बनाई जगह

महिला वर्ग में भारतीय स्पिन गेंदबाज श्री चरणी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए नामांकन मिला है। उनके अलावा स्कॉटलैंड की कप्तान कैथरीन ब्राइस और इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज डैनी वायट-हॉज भी इस दौड़ में शामिल हैं। श्री चरणी ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान अपनी गेंदबाजी से प्रभाव छोड़ा। उन्होंने टूर्नामेंट में पांच मुकाबलों में 14 विकेट हासिल किए और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं।

महिला वर्ग के अन्य दावेदारों का प्रदर्शन

स्कॉटलैंड की कप्तान कैथरीन ब्राइस ने भी जून महीने में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 25.42 की औसत और 140.15 के स्ट्राइक रेट से 178 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने 11 विकेट भी हासिल किए।

इंग्लैंड की बल्लेबाज डैनी वायट-हॉज ने भी अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया। उन्होंने जून में 71.75 की शानदार औसत और 151.85 के स्ट्राइक रेट से 287 रन बनाए। टी20 वर्ल्ड कप में भी वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं और उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 302 रन बनाए।

Samsung Galaxy M47 5G की कीमत में बड़ा इजाफा, 8000 रुपये तक महंगा हुआ फोन

भारतीय खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि

ICC के इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए शुभमन गिल और श्री चरणी का नाम शामिल होना भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। दोनों खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से साबित किया है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार प्रभाव छोड़ रहे हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि जून महीने के ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ का खिताब किस खिलाड़ी के नाम जाता है।