Haryana News: HSSC ने जारी किया नया शेड्यूल, छूटे उम्मीदवारों को मिलेगा एक और अवसर

हरियाणा में भर्ती प्रक्रिया से जुड़े हजारों उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। जिन अभ्यर्थियों का मौका पहले किसी कारण से छूट गया था, उन्हें अब एक और अवसर दिया जा रहा है। आखिर कौन आवेदन कर सकता है, कब पहुंचना होगा और क्या है नया शेड्यूल, जानिए पूरी जानकारी।

HSSC ने जारी किया नया शेड्यूल

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जून 2, 2026

Haryana News: हरियामा कर्मचारी चयन आयोग ने उन अभ्यर्थियों के लिए जरूरी घोषणा की है दो किसी कारणवश शारीरिक माप परीक्षण (PMT) से पहले आवश्यक बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। आयोग ने ऐसे उम्मीदवारों को एक अंतिम अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया ह, जिससे वो अपनी बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी कर आगामी चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकें। आयोग के अनुसार, यह विशेष सुविधा सिर्फ उन अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध होगी जो संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) ग्रुप-सी के दौरान बायोमीट्रिक दर्ज कराने से वंचित रह गए थे। उम्मीदवार 3 जून से 5 जून तक पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में पहुंचकर अपनी बायोमीट्रिक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Haryana News: अब दफ्तरों के चक्कर नहीं, हरियाणा में बनेंगे आधुनिक सैनिक सदन

आयोग अध्यक्ष ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

बताते चलें कि, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से इस संबंध मे जानकारी शेयर की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मौका अंतिम होगा और इसके बाद किसी भी प्रकार की अतिरिक्त तिथि या विशेष व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। इसलिए पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

उन्होंने कहा कि आयोग भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से उन उम्मीदवारों को भी अवसर दिया जा रहा है जो पूर्व में तकनीकी या अन्य कारणों से बायोमीट्रिक प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके थे।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए जारी हुआ नया शेड्यूल

आयोग ने पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) पुरुष पदों के लिए शारीरिक माप परीक्षण (PMT) का संशोधित कार्यक्रम भी जारी किया है। इसके तहत पहले निर्धारित तिथियों में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को अलग-अलग दिनों में बुलाया जाएगा, ताकि वे अपनी शारीरिक परीक्षा पूरी कर सकें।

अनुपस्थित अभ्यर्थियों के लिए तिथियां तय

जिन उम्मीदवारों का पीएमटी 2 मई से 9 मई के बीच निर्धारित था और वे किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके थे, उन्हें 3 जून को बुलाया गया है। इसी प्रकार, 11 मई से 16 मई के बीच अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को भी 3 जून को ही पीएमटी में शामिल होने का अवसर मिलेगा। 18 मई से 23 मई तक की निर्धारित परीक्षा में शामिल न हो पाने वाले उम्मीदवारों का पीएमटी 4 जून को आयोजित किया जाएगा। वहीं, 25 मई से 30 मई के बीच शारीरिक माप परीक्षण से वंचित रहे अभ्यर्थियों को 5 जून को बुलाया गया है।

समय का रखें विशेष ध्यान

आयोग ने सभी उम्मीदवारों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी निर्धारित तिथि पर समय से पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचें। सभी अभ्यर्थियों को सुबह 6:30 बजे तक ताऊ देवीलाल स्टेडियम, पंचकूला में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।

उम्मीदवारों के लिए अहम सलाह

आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, पहचान पत्र और अन्य जरूरी प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं। यह अवसर अंतिम माना जा रहा है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही भविष्य में भर्ती प्रक्रिया से बाहर होने का कारण बन सकती है। ऐसे में अभ्यर्थियों को समय पर पहुंचकर बायोमीट्रिक सत्यापन और पीएमटी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करना चाहिए।

अमेरिका में होगी चंडीगढ़ की विरासत की नीलामी, हस्तक्षेप की मांग लेकर आगे आए लोग