Honor Power 2: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Honor ने अपने घरेलू बाजार (चीन) में एक नया धमाका करते हुए Honor Power 2 को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो बार-बार फोन चार्ज करने की झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं। अपनी विशाल बैटरी और प्रीमियम स्पेसिफिकेशन्स के साथ, यह फोन मिड-रेंज और प्रीमियम सेगमेंट के बीच एक मजबूत दावेदार बनकर उभरा है।
Oppo A6 Pro 5G: पानी और धूल भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, जानें इस ‘रफ-टफ’ फोन की कीमत
किफायती कीमत में प्रीमियम अनुभव
बताते चले कि, Honor Power 2 को चीन में दो मुख्य वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत CNY 2,699 (लगभग 32,000 – 35,000 रुपये) रखी गई है। वहीं, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत CNY 2,999 (लगभग 39,000 रुपये) है। यह स्मार्टफोन 9 जनवरी से Honor के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहकों के लिए यह फैंटम ब्लैक, स्नोफील्ड व्हाइट और राइजिंग सन ऑरेंज जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध है।
विजुअल क्वालिटी और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर का संगम
डिस्प्ले के मामले में Honor Power 2 काफी प्रभावशाली है। इसमें 6.79 इंच का AMOLED पैनल दिया गया है, जो 1200×2640 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। आँखों की सुरक्षा के लिए इसमें 3840Hz PWM डिमिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन नवीनतम Android 16 पर आधारित MagicOS 10 पर चलता है, जो यूजर्स को एक स्मूथ और आधुनिक यूजर इंटरफेस प्रदान करता है।
मीडियाटेक चिपसेट और मजबूत बिल्ड क्वालिटी
आपको बता दे कि, परफॉरमेंस के लिए इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 8500 Elite ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है, जिसे ग्राफिक्स के लिए Mali-G720 MC8 GPU का साथ मिलता है। कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए इसमें विशेष C1+ नेटवर्क चिप दी गई है। मजबूती के मामले में यह फोन बेमिसाल है, क्योंकि इसे IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित बनाती है।
फोटोग्राफी के लिए AI और OIS का सपोर्ट
Honor Power 2 में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मुख्य कैमरा 50MP का है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) के साथ आता है, जिससे बिना हिले साफ तस्वीरें ली जा सकें। इसके अलावा 5MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी शामिल है। सेल्फी के शौकीनों के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा मौजूद है। इसमें AI फोटोग्राफी, नाइट मोड और वॉयस शटर जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं जो फोटो क्वालिटी को और बेहतर बनाते हैं।
10,080mAh की महाबली बैटरी और फास्ट चार्जिंग
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी 10,080mAh की विशाल बैटरी है। इतनी बड़ी क्षमता के साथ यह फोन कई दिनों का बैकअप देने का वादा करता है। इसे जल्दी चार्ज करने के लिए 80W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 6 और NFC जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल हैं, जो इसे एक कम्पलीट पैकेज बनाते हैं।
LG का नया OLED TV, मोबाइल जितनी पतली थिकनेस और शानदार फीचर्स, CES 2026 में हुआ लॉन्च










