Holi Special: होली का त्योहार रंगों और खुशियों के साथ-साथ स्वाद का भी उत्सव है। अक्सर गृहिणियां धूप न होने या समय की कमी के कारण चिप्स बनाने से कतराती हैं, लेकिन अब आप कुछ स्मार्ट किचन ट्रिक्स की मदद से घर के अंदर ही बेहद खस्ता और चटपटे चिप्स तैयार कर सकते हैं।
बिना धूप सुखाए तैयार करें आलू के इंस्टेंट चिप्स
बताते चले कि, होली के हुड़दंग में अगर आलू के चिप्स न हों, तो मजा अधूरा रहता है। पारंपरिक रूप से इन्हें सुखाने में दो दिन लगते हैं, लेकिन इंस्टेंट पोटैटो वेफर्स बनाने के लिए आपको बस बड़े साइज के आलू चाहिए। आलू छीलकर स्लाइसर से पतले स्लाइस काटें और उन्हें 10 मिनट के लिए बर्फ जैसे ठंडे नमकीन पानी में छोड़ दें। इसके बाद, एक सूती कपड़े से इनका पानी पूरी तरह पोंछ लें। मध्यम आंच पर गरम तेल में इन्हें सुनहरा होने तक तलें। अंत में सेंधा नमक या चाट मसाला छिड़कें; आपके बिना धूप वाले आलू चिप्स तैयार हैं।
साबूदाना पापड़ बनाने की आसान विधि
व्रत हो या त्योहार, साबूदाना स्नैक्स हर किसी की पसंद होते हैं। बिना धूप के इन्हें बनाने के लिए साबूदाने को 4 घंटे भिगोकर गाढ़ा घोल होने तक पकाएं। जब घोल पारदर्शी (Transparent) हो जाए, तो इसे ठंडा होने दें। अब एक प्लेट पर छोटे-छोटे पापड़ फैलाएं और उन्हें सुखाने के लिए माइक्रोवेव का इस्तेमाल करें। सिर्फ 1-2 मिनट में ये सूख जाएंगे। जब आप इन्हें गरम तेल में तलेंगे, तो ये अपने साइज से दोगुने फूल जाएंगे। यह झटपट साबूदाना रेसिपी समय की बचत के लिए बेहतरीन है।
चावल के आटे से बनाएं कुरकुरे राइस चिप्स
चावल के पापड़ अक्सर कड़क धूप मांगते हैं, लेकिन इंस्टेंट राइस चिप्स बनाने का तरीका बेहद सरल है। उबलते पानी में नमक और चावल का आटा डालकर एक नरम डो (आटा) तैयार करें। इसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाकर प्लास्टिक शीट की मदद से हल्का बेल लें। इन्हें सुखाने के झंझट में पड़े बिना सीधे गरम तेल में डालें। ये तेल में जाते ही गुब्बारे की तरह फूल जाते हैं और खाने में बहुत हल्के होते हैं। चावल के नमकीन चिप्स का यह विकल्प बाजार के मिलावटी चिप्स से कहीं बेहतर है।
त्योहार के लिए परफेक्ट टी-टाइम स्नैक
अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जिसे स्टोर किया जा सके, तो मैदा मसाला नमकीन सबसे अच्छा विकल्प है। एक कप मैदे में थोड़ी सूजी, अजवाइन, लाल मिर्च और नमक मिलाएं। सख्त आटा गूंथकर एक बड़ी पतली रोटी बेलें और फोर्क से छेद कर दें ताकि वे फूले नहीं। इन्हें मनचाहे आकार (डायमंड या सर्कल) में काटकर धीमी आंच पर तलें। ये क्रिस्पी मैदा चिप्स एयरटाइट डिब्बे में हफ्तों तक ताजे रहते हैं और मेहमानों को चाय के साथ परोसने के लिए लाजवाब हैं।
Nandgaon Lathmar Holi 2026: कृष्ण-बलदाऊ की नगरी में लट्ठमार होली का आगाज़, परंपरा और रंगों की बरसात










