Holi 2026: होली का त्योहार रंगों और मस्ती से भरा होता है, लेकिन इसके बाद सबसे बड़ी चुनौती होती है रंगों को त्वचा और बालों से हटाना। अक्सर लोग कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिससे रंग छुड़ाना और भी कठिन हो जाता है। आइए जानते हैं वे प्रमुख गलतियां जिनसे बचना जरूरी है।
Holi Special: बिना धूप के कैसे बनाएं क्रिस्पी आलू और साबूदाना चिप्स? अपनाएं ये सीक्रेट ट्रिक्स
1. स्किन की देखभाल न करना

होली खेलने से पहले त्वचा की सही देखभाल करना बेहद जरूरी है। यदि आप स्किन को तैयार नहीं करते, तो रंगों में मौजूद केमिकल्स त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे एलर्जी, पिंपल्स और लालिमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ड्राई स्किन रंग को ज्यादा सोख लेती है, जिससे उसे हटाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए चेहरे और शरीर पर सरसों या नारियल तेल लगाना लाभकारी होता है।
2. बालों में तेल न लगाना
होली के रंग बालों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। यदि आप बालों में तेल नहीं लगाते, तो रंगों को हटाना कठिन हो जाता है और बाल कमजोर व बेजान हो जाते हैं। इससे हेयरफॉल की समस्या भी बढ़ सकती है। बालों को धोने से पहले 15-20 मिनट तक नारियल, सरसों या बादाम तेल से मसाज करें और फिर माइल्ड शैंपू से साफ करें।
3. सिंथेटिक रंगों का इस्तेमाल करना
सिंथेटिक रंग देखने में आकर्षक होते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स त्वचा और आंखों के लिए हानिकारक होते हैं। इन रंगों का असर जल्दी नहीं उतरता और स्किन पर लंबे समय तक बना रहता है। इसलिए होली पर ऑर्गेनिक या हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें। ये त्वचा से आसानी से निकल जाते हैं और किसी तरह की समस्या नहीं पैदा करते।
4. त्वचा पर देर तक रंग रहना

कई लोग होली खेलने में इतने मग्न हो जाते हैं कि चेहरे और शरीर पर रंगों को घंटों लगे रहने देते हैं। इससे एलर्जी, खुजली, रैशेज और ड्राईनेस हो सकती है। पक्के रंगों के केमिकल्स स्किन इन्फेक्शन और जलन का कारण बनते हैं। इसलिए रंगों को जल्द से जल्द हटाना जरूरी है।










