Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार 26 फरवरी दिन गुरुवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रहेगी। जो कई राशियों के जीवन में उतार चढ़ाव लेकर आ रही है। गुरुवार का दिन कुछ राशियों को लाभ दिलाएगा। लेकिन कुछ को आज दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं दैनिक राशिफल।
Aaj Ka Rashifal: गणपति के आशीर्वाद से 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पूरे होंगे बिगड़े काम
यहां पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है। आप सामाजिक ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रह सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। पिता से अपने मन की बात आप शेयर कर सकते हैं।
शुभ अंक 7
शुभ रंग नीला
उपाय मंदिर में घी का दीपक जलाएं
वृषभ राशि

दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है कार्यक्षेत्र में बदलाव देखने को मिल सकता है। आपके सीनियर्स और जूनियर्स आपकी मानवीय सोच की सराहना करेंगे। आर्थिक तौर पर मजबूती बनी रहेगी, मित्रों के साथ वक्त गुजारने का अवसर मिल सकता है।
शुभ अंक 1
शुभ रंग पीला
उपाय विष्णु चालीसा का पाठ करें
मिथुन राशि

आज दिन ठीक ठाक बना रह सकता है, आपको आर्थिक मजबूती और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। नेटवर्किंग बढ़ाने और नए लोगों से जुड़ने के लिए यह दिन उत्तम रहेगा। अगर किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करना चाहते हैं तो आज का दिन उपयुक्त है।
शुभ अंक 8
शुभ रंग लाल
उपाय सफेद गाय को मीठी रोटी खिलाएं
कर्क राशि

आज व्यक्तिगत आकर्षण और प्रोफेशनल सफलता का दिन है। लोग आपकी विश्वसनीयता और दक्षता की सराहना करेंगे। आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिल सकता है, माता पिता की सेहत को लेकर आज थोड़ी चिंता बनी रहेगी। यात्रा के भी योग बनते नजर आ रहे हैं।
शुभ अंक 3
शुभ रंग सफेद
उपाय सफेद चंदन का तिलक लगाएं
सिंह राशि

दिन सामान्य बना रहेगा, कारोबार और नौकरी से जुड़े लोगों को अभी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत है, लेकिन फिजूलखर्ची से आपको बचना होगा। परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें बाहर का खाने पीने से बचना होगा।
शुभ अंक 7
शुभ रंग केसरिया
उपाय शिवलिंग पर जल अर्पित करें
कन्या राशि

आज आप बौद्धिक जिज्ञासा और आध्यात्मिक खोल में व्यस्त रह सकते हैं। नई विद्या सीखने या शोध कार्य में समय निवेश करना लाभदायक साबित होगा। आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिल सकता है। माता के साथ वक्त गुजार सकते हैं।
शुभ अंक 1
शुभ रंग हरा
उपाय गाय को हरा चारा खिलाएं
तुला राशि

दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन आगे का समय आपके लिए बढ़िया होने वाला है। कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिलेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति भी आज आपको होगी। कानूनी मामलों में पड़ने से आपको बचना होगा। अपनी योजनाओं को सभी से शेयर न करें।
शुभ अंक 4
शुभ रंग नीला
उपाय हरी मूंग की दाल का दान करें
वृश्चिक राशि

दिन बढ़िया होने वाला है, कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में उदारता सबसे बड़ी ताकत होगी। सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। कारोबार से जुड़े लोगों को अभी मेहनत जारी रखनी होगी। परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान होगा।
शुभ अंक 1
शुभ रंग फिरोजी
उपाय “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें
धनु राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक बना रह सकता है, आप सामाजिक पहचान और करियर के शिखर पर होंगे। कारोबार में अहंकार से बचें, पार्टनर के साथ संवाद आपके रिश्ते को मजबूत करेगा। आर्थिक रूप से मेहनत का फल मिलेगा।
शुभ अंक 3
शुभ रंग लाल
उपाय सूर्यदेव को अर्घ्य दें
मकर राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक बना रह सकता है, काम काज की अधिकता दिनभर बनी रह सकती है। परिवार में चल रही कोई समस्या हल होगी, कानूनी मामलों में पड़ने से बचना होगा। सरकारी योजनाओं का आप लाभ उठा सकते हैं।
शुभ अंक 5
शुभ रंग मैरून
उपाय गाय को हरी घास खिलाएं
कुंभ राशि

दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आकर्षण के केंद्र बनें रहेंगे। निवेश में बड़ा जोखिम न लें। मानसिक थकान महसूस हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। घर पर कोई मेहमान आ सकता है, मित्रों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
शुभ अंक 9
शुभ रंग लाल
उपाय तुलसी पर रोजाना जल चढ़ाएं
मीन राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक बना रह सकता है, काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर होंगी। किसी सहयोगी की मदद से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का होगा। आर्थिक तौर पर बदलाव भी आपको देखने को मिलेगा।
शुभ अंक 6
शुभ रंग ग्रे
उपाय मां लक्ष्मी को पुष्प अर्पित करें
Holi 2026: मथुरा-वृंदावन में है होली मनाने का प्लान? निकलने से पहले पढ़ लें ये जरूरी बातें
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां पौराणिक कथाओं,धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। खबर में दी जानकारी पर विश्वास व्यक्ति की अपनी सूझ-बूझ और विवेक पर निर्भर करता है। प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









