Holi 2026: होली को अक्सर भारत का रंगों वाला त्योहार कहा जाता है, लेकिन इसका उत्साह सीमाओं से परे भी दिखाई देता है। सात समंदर पार भी रंगों की बौछार और गुलाल का मजा कम नहीं होता। अमेरिका से लेकर नेपाल तक, यूरोप से मॉरीशस और कनाडा तक, होली सांस्कृतिक मेलजोल और खुशी का प्रतीक बन चुकी है।
होली के त्योहार के बीच चंद्र ग्रहण! कब लगेगा ग्रहण, भारत में दृश्यता, सूतक काल और ज्योतिषीय प्रभाव
अमेरिका में होली का उत्सव

अमेरिका में भारतीय समुदाय और स्थानीय लोग मिलकर बड़े पैमाने पर होली फेस्टिवल आयोजित करते हैं। न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया और टेक्सास में होली की धूम देखने को मिलती है। Times Square और लॉस एंजेलिस में हजारों लोग रंग लगाकर नाचते-गाते हैं और भारतीय भोजन का आनंद लेते हैं।
नेपाल में पारंपरिक होली
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में होली को ‘फागु’ या ‘फाग’ कहा जाता है। काठमांडू से लेकर पोखरा तक रंगों की मस्ती, पानी की होली और पारंपरिक गीतों की गूंज सुनाई देती है। यहां होली का उत्सव भारतीय परंपरा से गहराई से जुड़ा हुआ है।
ब्रिटेन में होली की धूम
ब्रिटेन में भारतीय परिवारों और स्थानीय लोगों के बीच होली का उत्सव खास अंदाज में मनाया जाता है। लंदन, बर्मिंघम और मैनचेस्टर जैसे शहरों में होलिका दहन होता है और घर पर बने गुजिया-पकौड़े का स्वाद लिया जाता है। यहां होली भारतीय संस्कृति और ब्रिटिश जीवनशैली का सुंदर संगम बन जाती है।
मॉरीशस में ‘फागवा’ और ‘चौताल’
मॉरीशस में भारतीय मूल की बड़ी आबादी के कारण होली यहां बेहद लोकप्रिय है। इसे ‘फागवा’ और ‘चौताल’ के साथ मनाया जाता है। लोकगीतों, नृत्य और होलिका दहन के साथ सभी धर्मों के लोग इसमें शामिल होते हैं। गुलाल और पानी के साथ खुशी का माहौल पूरे देश में फैल जाता है।
कनाडा में सामुदायिक होली

कनाडा में टोरंटो, वैंकूवर और मॉन्ट्रियल जैसे शहरों में होली का उत्सव बड़े उत्साह से मनाया जाता है। भारतीय समुदाय के साथ स्थानीय लोग भी इसमें भाग लेते हैं। लोग गुलाल लगाकर नाचते-गाते हैं और मिठाइयां बांटकर उत्सव का आनंद लेते हैं।
भद्रा दोष और चंद्र ग्रहण: कब होगा होलिका दहन, आज या कल? जानें शुभ मुहूर्त










