Holi 2026: टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अंकिता लोखंडे हर त्योहार को पूरे उत्साह और अलग अंदाज में सेलिब्रेट करने के लिए जानी जाती हैं। खासकर होली का त्योहार उनके लिए बेहद खास होता है। हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने रंगों के इस पर्व को बड़े ही मस्तीभरे अंदाज में मनाया। हालांकि इस बार उन्होंने अपने घर पर पार्टी आयोजित नहीं की, बल्कि किसी खास होली पार्टी में शामिल होकर दोस्तों और परिवार संग जश्न मनाया। उनकी होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं।
Holi 2026: सात समंदर पार भी होली की धूम, जानिए कहां कैसे मनता है रंगों का त्योहार
परिवार और दोस्तों के साथ जमकर की मस्ती
अंकिता ने अपने मायके के परिवार और करीबी दोस्तों के साथ होली खेली। तस्वीरों में साफ नजर आता है कि सभी ने मिलकर रंगों के इस त्योहार का भरपूर आनंद लिया। रंगों में सराबोर अंकिता का कूल और खुशमिजाज अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। हर फोटो में उनकी मुस्कान और त्योहार का उत्साह झलक रहा है। एक खास तस्वीर में उनके भाई, पति विक्की जैन और एक्टर समर्थ जुरेल भी नजर आ रहे हैं। सभी रंगों में रंगे हुए बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों को देखकर साफ कहा जा सकता है कि इस होली पार्टी में खूब धमाल हुआ।
होली के लिए चुना खास और स्टाइलिश आउटफिट

होली पार्टी के लिए अंकिता ने बेहद खास और ट्रेंडी लुक अपनाया। उन्होंने मिरर वर्क वाला ब्राउन कलर का शॉर्ट्स पहना, जिसे सफेद रंग की शर्ट के साथ स्टाइल किया। शर्ट को उन्होंने ओपन रखकर अंदर इनर के साथ कैरी किया, जिससे उनका लुक और भी कूल नजर आया। उनका यह आउटफिट न सिर्फ आरामदायक था बल्कि होली के मौके के लिए बिल्कुल परफेक्ट भी लग रहा था। अंकिता ने अपने स्टाइल में मॉडर्न और फेस्टिव दोनों का खूबसूरत मिश्रण दिखाया।
जूलरी और एक्सेसरीज ने बढ़ाई खूबसूरती
अपने लुक को खास बनाने के लिए अंकिता ने बोहो स्टाइल जूलरी का चुनाव किया। उन्होंने बड़े ऑक्सिडाइज्ड ईयररिंग्स और गले में नेकलेस पहना, जो उनके आउटफिट के साथ काफी जंच रहा था। इसके अलावा उनके स्टाइलिश गॉगल्स ने पूरे लुक में चार चांद लगा दिए। अंकिता ने मेकअप को बेहद सिंपल रखा। उन्होंने बालों को हाफ पिनअप कर खुला छोड़ा और चेहरे पर ज्यादा मेकअप नहीं किया। सिर्फ पिंक लिप टिंट के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया, जो काफी फ्रेश और नेचुरल लग रहा था।
पति के साथ रोमांटिक पोज
एक सेल्फी में अंकिता अपने पति विक्की जैन के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। दोनों होली खेलने के लिए पूरी तरह तैयार और बेहद खुश दिख रहे हैं। उनकी केमिस्ट्री और मुस्कान तस्वीर में साफ झलक रही है।
Holi 2026: सात समंदर पार भी होली की धूम, जानिए कहां कैसे मनता है रंगों का त्योहार
परिवार संग खास पल
अंकिता ने अपनी मां, बहनों और दोस्तों के साथ भी कई खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। एक फोटो में उनकी मां, भाई और पति एक साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों से साफ है कि पूरा परिवार इस त्योहार को साथ मिलकर एंजॉय कर रहा था। अब फैंस को इंतजार है उस होली पार्टी का, जो अंकिता और विक्की के घर पर हर साल की तरह आयोजित की जाती है। फिलहाल उनकी ये रंगों से भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।










