हिस्ट्रीशीटर सोहेल खान ने Bilaspur में किया सरेंडर, पुलिस ने 3 साथियों को भी दबोचा

बिलासपुर. बिलासपुर के खपरगंज में दो पक्षों में विवाद के बाद हुए बवाल मामले में मास्टर माइंड सोहेल खान ने कोनी थाने में जाकर सरेंडर कर दिया है. वहीं पुलिस ने उसके फरार तीन साथियों को भी पकड़ लिया है. पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. बीते 28 अगस्त की रात खपरगंज में हुई दो पक्षों के बीच विवाद के बाद पथराव के मामले में खपरगंज निवासी सोहेल खान की पुलिस सरगर्मी से तलाश में लगी हुई थी. पुलिस की लगातार दबाव के चलते चार दिन फरारी काटने के बाद 1 सितंबर की रात आरोपी सोहेल खान ने

Wrriten By :

Editor

Published On :

सितम्बर 2, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

बिलासपुर.

बिलासपुर के खपरगंज में दो पक्षों में विवाद के बाद हुए बवाल मामले में मास्टर माइंड सोहेल खान ने कोनी थाने में जाकर सरेंडर कर दिया है. वहीं पुलिस ने उसके फरार तीन साथियों को भी पकड़ लिया है. पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

बीते 28 अगस्त की रात खपरगंज में हुई दो पक्षों के बीच विवाद के बाद पथराव के मामले में खपरगंज निवासी सोहेल खान की पुलिस सरगर्मी से तलाश में लगी हुई थी. पुलिस की लगातार दबाव के चलते चार दिन फरारी काटने के बाद 1 सितंबर की रात आरोपी सोहेल खान ने कोनी थाने में जाकर सरेंडर कर दिया. पुलिस ने उसके फरार साथी खपरगंज निवासी अरबाज, अब्दुल रज्जाक और एक अन्य को लालखदान क्षेत्र से पकड़ लिया है. पुलिस चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है.

गौरतलब हो कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज में 28 अगस्त को बिरयानी सेंटर के पास हुआ विवाद बिलासपुर में हिंसक झड़प और पथराव तक पहुंच गया था. विवाद के बाद दोनों पक्षों ने अपने-अपने साथियों को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई. दोनों ओर से देर रात बीच सड़क जमकर पत्थरबाजी की गई. कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. कानून व्यवस्था संभागने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया. मौके पर एसएसपी और कलेक्टर भी पहुंचे. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं. 

अबतक 12 आरोपी गिरफ्तार
इससे पहले पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर किया था. जिसमें सोहेल गुट से आठ और ठाकुर राम सिंह के गुट से तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं सोहेल खान की गिरफ्तारी से अब आरोपियों की संख्या बढ़कर 12 हो गयी है. वहीं मामले का एक और मुख्य आरोपी ठाकुर राम सिंह फरार है. साथ ही अन्य लोग भी फरार है. पुलिस सभी की सरगर्मी से तलाश कर रही है.

2