Himanta Biswa Sarma: गुवाहाटी में आयोजित भाजपा की ‘बूथ विजय संकल्प सभा’ में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आगामी चुनावों को लेकर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी की जीत को कोई भी ताकत नहीं रोक सकती। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में राज्य में हो रहे बड़े बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने असम को अभूतपूर्व सौगातें दी हैं।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास को मिली नई गति
आपको बता दें कि, सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए कहा कि जो सपने राज्य ने देखे थे, उन्हें साकार करने का काम केंद्र सरकार ने किया है। उन्होंने विशेष रूप से ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे बनने वाली सुरंग परियोजना का उल्लेख किया, जिसे उन्होंने असम के लिए एक “अकल्पनीय उपहार” बताया।
मुख्यमंत्री के अनुसार, गोहपुर और नुमालीगढ़ को जोड़ने वाली यह परियोजना राज्य के बुनियादी ढांचे को नई दिशा देगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस परियोजना को मंजूरी देते हुए लगभग 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की है।
Himanta Biswa Sarma के ‘Miya’ बयान पर SC पहुंची Jamiat, समर्थन में Hindu Raksha Dal। Assam
ब्रह्मपुत्र के नीचे बनेगी ऐतिहासिक सुरंग
यह प्रस्तावित परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पर गोहपुर से नुमालीगढ़ तक चार लेन की एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी विकसित करेगी। इसके अंतर्गत लगभग 15.79 किलोमीटर लंबी सड़क सह रेल सुरंग ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे बनाई जाएगी। इसे इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) मॉडल पर तैयार किया जाएगा।
वर्तमान में इन दोनों स्थानों के बीच की दूरी लगभग 240 किलोमीटर है, जिसे तय करने में करीब छह घंटे का समय लगता है। नई परियोजना से दूरी और समय दोनों में कमी आएगी। इससे नुमालीगढ़, काजीरंगा और बिश्वनाथ जैसे क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा।
पूर्वोत्तर को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ
इस परियोजना को देश की पहली अंडरवाटर रोड-कम-रेल सुरंग बताया जा रहा है। इसके निर्माण से न केवल असम बल्कि अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों को भी फायदा होगा। परिवहन व्यवस्था बेहतर होने से माल ढुलाई की लागत घटेगी और व्यापार को गति मिलेगी। साथ ही, क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जब उन्होंने काजीरंगा में एलिवेटेड कॉरिडोर और सुरंग निर्माण की बात कही थी, तब कई लोगों ने इस पर संदेह जताया था। लेकिन अब ये योजनाएं हकीकत बन रही हैं।
Himanta Biswa Sarma के ‘Miya’ बयान पर SC पहुंची Jamiat, समर्थन में Hindu Raksha Dal
कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का भी उद्घाटन किया। लगभग 3,030 करोड़ रुपये की लागत से बने इस छह लेन के पुल ने गुवाहाटी को उत्तर गुवाहाटी से जोड़ा है। यह पूर्वोत्तर भारत का पहला एक्सट्राडोज्ड प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट पुल है। इस पुल को भूकंपीय गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तकनीक से बनाया गया है। इसमें बेस आइसोलेशन के लिए विशेष फ्रिक्शन पेंडुलम बेयरिंग लगाए गए हैं। साथ ही, इसकी सुरक्षा और दीर्घकालिक मजबूती सुनिश्चित करने के लिए ब्रिज हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम भी लगाया गया है।
अन्य विकास परियोजनाओं को मिली हरी झंडी
प्रधानमंत्री ने 5,450 करोड़ रुपये से अधिक की अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनका उद्देश्य कनेक्टिविटी, डिजिटल बुनियादी ढांचा, उच्च शिक्षा और शहरी परिवहन को मजबूत बनाना है।
घुसपैठियों को मलाई-दही नहीं खिला सकते’, Assam CM Himanta Biswa Sarma का मिया समुदाय पर बड़ा हमला
जीत को लेकर आत्मविश्वास
अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दोहराया कि विकास कार्यों की बदौलत जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कोई भी बाधा पार्टी की जीत के मार्ग में अवरोध नहीं बन सकती।









