Himachal Pradesh Snowfall: हिमाचल में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जानिए अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा हाल

हिमाचल प्रदेश में मौसम बिगड़ गया है। लाहौल स्पीति में बर्फबारी हो रही है, जबकि 3-4 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Himachal Pradesh Snowfall

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अप्रैल 3, 2026

Himachal Pradesh Snowfall: हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिज़ाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश भर में आसमान पर बादल छाए हुए हैं और लाहौल स्पीति में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग ने 3 और 4 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला जिलों में भारी ओलावृष्टि और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर बाकी जिलों में येलो अलर्ट दिया गया है।

Weather Update: दिल्ली-NCR में आज बरसेंगे बादल, जानें मौसम विभाग की ताज़ा भविष्यवाणी

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश

मौसम विभाग ने कहा है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और निचले इलाकों में बारिश के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते तापमान में गिरावट का अनुमान है और प्रदेश में ठंड बढ़ रही है। खासकर 4 और 5 अप्रैल को मौसम खराब रहने की संभावना है।

आठ अप्रैल तक मौसम रहेगा खराब

मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में आठ अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा। 5 से 7 अप्रैल के बीच कोई विशेष चेतावनी तो नहीं दी गई है, लेकिन प्रदेश भर में मौसम सामान्य से खराब बना रहेगा। आठ अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होने की संभावना है, जिससे तेज बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

ठंड से बागवान और किसान परेशान

मौसम की बेरुखी से प्रदेश के किसान और बागवान चिंतित हैं। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस समय सेब की फ्लावरिंग चल रही है। मौसम का साफ और स्थिर होना जरूरी है, लेकिन ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने बागवानों की चिंता बढ़ा दी है।

मैदानी इलाकों में गेहूं की फसल पकने वाली है और लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी किसान के लिए खतरे की घंटी बन गई है। फरवरी और मार्च के बीच सूखे जैसे हालातों ने पहले ही किसानों को परेशान किया था, अब बर्फबारी और बारिश उनकी चिंता और बढ़ा रही है।

किसान और बागवानों के लिए सुझाव

मौसम विभाग ने किसानों और बागवानों को चेताया है कि वे मौसम के अनुसार अपने बाग-बगीचे और खेतों की देखभाल करें। ओलावृष्टि और तेज हवाओं के दौरान सुरक्षा उपाय अपनाना आवश्यक है। हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी रहने से तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ेगी। 8 अप्रैल तक मौसम विभाग ने सक्रिय चेतावनी जारी की है, जिससे प्रदेश के लोगों और किसानों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Kal Ka Mausam: गर्मी को लगेगा ‘ब्रेक’ या मचेगी तबाही? मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट