उत्तर प्रदेश में PET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 60 जिलों में स्कूल बंद, AI से होगी निगरानी

 लखनऊ उत्तर प्रदेश में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का प्रिलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 शुक्रवार को शुरू हो गई है. यह परीक्षा 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी. इसमें करीब 37 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।  इसके लिए राज्य के 60 जिलों में 1,372 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही है. पहली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।  जिन 60 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, वहां प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, जबकि

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 30, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

 लखनऊ
उत्तर प्रदेश में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का प्रिलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 शुक्रवार को शुरू हो गई है. यह परीक्षा 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी. इसमें करीब 37 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। 

इसके लिए राज्य के 60 जिलों में 1,372 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही है. पहली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक। 

जिन 60 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, वहां प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, जबकि बिना परीक्षा केंद्र वाले जिलों में स्कूल सामान्य रूप से खुले रहेंगे। 

सुरक्षा के दृष्टिकोण से लखनऊ सहित सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़े इंतजाम किए गए हैं. लखनऊ में 45 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। 

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

हर परीक्षा केंद्र पर 1 सब-इंस्पेक्टर, 2 पुरुष कांस्टेबल और 2 महिला कांस्टेबल तैनात किए गए हैं. लखनऊ में कुल 45 सब-इंस्पेक्टर, 90 हेड कांस्टेबल, 90 महिला कांस्टेबल और PAC के 92 जवान सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। 

प्रदेश भर की पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने कड़े निर्देश दिए हैं. UPSSSC ने एक स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया है,  AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से सॉल्वर और पेपर लीक करने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है. साथ ही, यूपी एसटीएफ (STF) की टीमें भी पूरी प्रक्रिया पर सतर्कता से निगरानी रख रही हैं। 

बता दें, अंबेडकरनगर, अमेठी, बलिया, बलरामपुर, चंदौली, चित्रकूट, कासगंज, कुशीनगर, ललितपुर, महोबा, संभल, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर और वाराणसी में यह परीक्षा आयोजित नहीं होगी।