Hema Malini On Dharmendra: 15 मार्च को हॉलीवुड के प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट भी शामिल था, जिसमें पिछले एक साल में दुनिया को अलविदा कहने वाली फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों को श्रद्धांजलि दी जाती है। हालांकि इस सेगमेंट में भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का नाम लाइव टीवी टेलीकास्ट में नहीं दिखाया गया, जिससे फैंस और इंडस्ट्री के लोगों में नाराज़गी देखी गई। ऑस्कर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी डिटेल्ड लिस्ट में धर्मेंद्र का नाम शामिल था, लेकिन लाइव प्रसारण में उनका उल्लेख न होने से दर्शकों और फैंस के बीच निराशा फैल गई।
ऑस्कर से पहले डराने वाला पल: Priyanka Chopra और Nick Jonas के साथ होते-होते बचा हादसा
हेमा मालिनी ने जताई निराशा

धर्मेंद्र की पत्नी और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हेमा मालिनी ने इस अनदेखी पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में कहा कि इतने ग्लोबल महत्व वाले अभिनेता को नजरअंदाज करना “बेहद शर्म की बात” है। उन्होंने आगे कहा, “यह शर्म की बात है कि उन्होंने एक ऐसे एक्टर को नज़रअंदाज़ किया जो दुनिया के कई हिस्सों में लोगों के लिए बहुत मायने रखता है। धर्मजी को हर जगह जाना और पहचाना जाता था।”
हेमा मालिनी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस अनदेखी का उनके या धर्मेंद्र पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, “धर्मेंद्र को ज़िंदगी में कभी ज्यादा अवॉर्ड्स नहीं मिले। उन्हें ऑस्कर की परवाह क्यों करनी चाहिए? हम दोनों अपने देश में प्यार पाकर खुश थे। अवॉर्ड्स हमेशा उनसे दूर रहे। यहां तक कि मुझे ‘लाल पत्थर’ और ‘मीरा’ जैसी अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए भी कोई अवॉर्ड नहीं मिला।”
ईशा देओल का रिएक्शन
हेमा मालिनी के बाद उनकी बेटी ईशा देओल ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इससे उनके पिता को कभी कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वैराइटी इंडिया से बातचीत में ईशा ने कहा, “पापा का दिल हमेशा बड़ा रहा है। वे ऐसी छोटी-मोटी बातों की परवाह नहीं करते। उनके लिए ज़िंदगी कभी पहचान या रुतबे के बारे में नहीं रही, बल्कि हमेशा प्यार, दयालुता और लोगों के दिलों में उनकी जगह के बारे में रही है।”
फैंस की नाराज़गी और सोशल मीडिया रिएक्शन
ऑस्कर के लाइव टेलीकास्ट के बाद कई भारतीय फैंस ने सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र को शामिल न करने की आलोचना की। कई यूज़र्स ने बॉलीवुड के इस लेजेंड का अपमान करने के लिए एकेडमी अवॉर्ड्स की बुराई की, जबकि कुछ ने सवाल उठाया कि इतनी लोकप्रियता और सम्मान के बावजूद भारतीय आइकॉन को आखिर क्यों मान्यता नहीं मिली।
हॉलीवुड की दिवंगत हस्तियों को किया गया सम्मान
ऑस्कर अवॉर्ड्स के 98वें संस्करण में हॉलीवुड की कई दिवंगत हस्तियों को सम्मानित किया गया। लाइव टेलीकास्ट में जिन कलाकारों को याद किया गया उनमें डायने कीटन, कैथरीन ओ’हारा, रॉबर्ट रेडफोर्ड, उडो कीर, रॉब राइनर, रॉबर्ट डुवैल, जीन हैकमैन और वैल किल्मर शामिल थे। इन सभी कलाकारों की याद में ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट प्रस्तुत किया गया, जिससे इंडस्ट्री और दर्शकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
हालांकि धर्मेंद्र का नाम लाइव टेलीकास्ट में न दिखने से भारतीय सिनेमा और उनके फैंस में निराशा जरूर रही, लेकिन हेमा मालिनी और ईशा देओल के अनुसार उनके पिता के लिए सम्मान और लोगों के दिलों में उनकी जगह ही सबसे महत्वपूर्ण है। धर्मेंद्र के योगदान को भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म प्रेमी हमेशा याद रखेंगे।
Battle of Galwan: सलमान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ को मिला नया टाइटल, देखें नया पोस्टर










