तपते मध्य प्रदेश में हीटवेव का खतरा बढ़ा, 37 जिलों के लिए जारी हुआ लू का चेतावनी अलर्ट

भोपाल  राजधानी समेत पूरे मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और रात में भी गर्म हवाओं से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने इंदौर, उज्जैन सहित कई जिलों में लू और वॉर्म नाइट का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है, जबकि कुछ क्षेत्रों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। ऑरेंज अलर्ट जारी, कई जिलों में लू चलने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार इंदौर, उज्जैन, रतलाम, देवास और धार जिलों में लू के

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 16, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भोपाल
 राजधानी समेत पूरे मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और रात में भी गर्म हवाओं से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने इंदौर, उज्जैन सहित कई जिलों में लू और वॉर्म नाइट का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है, जबकि कुछ क्षेत्रों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।

ऑरेंज अलर्ट जारी, कई जिलों में लू चलने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार इंदौर, उज्जैन, रतलाम, देवास और धार जिलों में लू के साथ वॉर्म नाइट का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में रात का तापमान भी सामान्य से काफी अधिक बना रह सकता है, जिससे लोगों को रात में भी गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा। वहीं भोपाल, ग्वालियर, सागर, विदिशा, रायसेन, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नीमच, छतरपुर, दमोह, रीवा और सिंगरौली समेत कई जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है।

सबसे ज्यादा गर्म खंडवा रहा, जहां तापमान 45.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 37 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार और देवास में तीव्र लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं कई जिलों में दिन के साथ रातें भी तपेंगी। इंदौर, उज्जैन और मंडला में वॉर्म नाइट की स्थिति रहेगी, यानी रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। 

इन जिलों में चलेगी लू
भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, सीहोर, राजगढ़, मंदसौर, नीमच, झाबुआ, छतरपुर, सागर, दमोह समेत कई जिलों में लू का असर रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों में दोपहर के समय हालात ज्यादा गंभीर हो सकते हैं।

कहीं लू तो कहीं ओले
प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। एक तरफ कई जिले भीषण गर्मी से झुलस रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ इलाकों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि भी हुई। कटनी में तेज हवाओं के साथ ओले गिरे, जबकि उमरिया में आंधी और बारिश से खरीदी केंद्रों में रखा गेहूं भीग गया। सागर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, गुना, शिवपुरी और रायसेन समेत कई जिलों में भी शाम को मौसम बदला।

बड़े शहरों का तापमान

खंडवा – 45.1 डिग्री
शाजापुर -44.6 डिग्री
खरगोन – 44.2 डिग्री
रतलाम  – 44 डिग्री
भोपाल – 42.8 डिग्री
उज्जैन – 42.5 डिग्री
इंदौर – 41.8 डिग्री
जबलपुर – 41.8 डिग्री
ग्वालियर – 40.9 डिग्री

अगले 4 दिन तक राहत नहीं
मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे के मुताबिक 16 से 19 मई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी बनी रहेगी। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच लू का असर सबसे ज्यादा रहेगा। लोगों को बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। दिलचस्प बात यह है कि मई के ज्यादातर दिनों में प्रदेश में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का असर रहा। 15 दिनों में 13 दिन मौसम बदला रहा, लेकिन अब अचानक तेज गर्मी ने हालात बिगाड़ दिए हैं। फिलहाल शनिवार को बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

मौसम विभाग की एडवाइजरी
– दिनभर पर्याप्त पानी पीते रहें
– लंबे समय तक धूप में न रहें
– हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें
– बच्चे और बुजुर्ग विशेष सावधानी रखें
– दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें 

प्रदेश के इन जिलों पर बरस सकते हैं बादल
इसके अलावा मौसम विभाग ने सागर और दमोह जिलों में तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है। जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, कटनी, शहडोल, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, विदिशा, रायसेन और पन्ना जिलों में धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम के इस बदले हुए मिजाज का असर शुक्रवार शाम देखने को भी मिला, जब कटनी में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि हुई। वहीं उमरिया में बारिश के कारण खरीदी केंद्रों में रखा गेहूं भीग गया। डिंडौरी के मेहदवानी और शहपुरा क्षेत्रों में भी तेज आंधी और बारिश के बाद तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली।

45.1 डिग्री के साथ खंडवा रहा सबसे गर्म
प्रदेश में शुक्रवार को खंडवा सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा शाजापुर में 44.6 डिग्री, खरगोन में 44.2 डिग्री और रतलाम तथा नौगांव में 44 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी भोपाल में पारा 42.8 डिग्री, उज्जैन में 42.5 डिग्री जबकि इंदौर और जबलपुर में 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विभाग ने की शरीर को हाइड्रेट रखने की अपील 
लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। विभाग ने नागरिकों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की अपील की है। साथ ही दोपहर के समय धूप में ज्यादा देर तक न रहने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। विभाग का कहना है कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच गर्मी सबसे ज्यादा प्रभावी रहती है, इसलिए इस दौरान बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

10 जून के बाद झमाझम
इधर भीषण गर्मी के बीच मानसून को लेकर भी राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष मानसून 10 से 16 जून के बीच मध्य प्रदेश में दस्तक दे सकता है। अनुमान है कि मानसून पहले केरल पहुंचेगा और उसके बाद आगे बढ़ते हुए प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों खंडवा, खरगोन, बड़वानी और बुरहानपुर के रास्ते मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगा। मानसून के आगमन से प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Comment

2