Health Tips: आज के समय में सेहत का ध्यान रखना बेहद ही कॉम्प्लैक्स होता जा रहा है। सोशल मीडिया पर इन शॉट्स के कई फायदे बताए जाते हैं, जो सीमित मात्रा में पीने पर सुबह के समय फायदेमंद होते हैं। हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि जूस पीने से सुबह सेहत पर ध्यान लाभ नहीं होता क्योंकि इसमें अक्सर शुगर की मात्रा अधिक होती है। लेकिन अगर आप जूस पीना चाहते हैं तो इसे घर पर ताजा बनाकर, सिर्फ एक शॉट की मात्रा में लेना सबसे सही तरीका है।
Health Tips: बिना भोजन कितने दिन जीवन? जानें फैक्ट्स
Health Tips: ऑरेंज जिंजर शॉट क्या है?

ऑरेंज जिंजर शॉट एक ऐसा हेल्दी ड्रिंक है जिसे संतरा, अदरक और गाजर के मिश्रण से तैयार किया जाता है. यह ड्रिंक छोटे शॉट्स में तैयार की जाती है, जिनकी मात्रा करीब 30-50 मिलीलीटर होती है। इसके साथ ही अगर इसका सेबर सुबह किया जाए तो ये सेहत के लिए एक अच्छा सोल्यूशन माना जाता है।
Health Tips: संतरा, गाजर और अदरक के फायदे

- गाजर: गाजर में बीटा-कैरोटीन होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है और त्वचा व आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।
- संतरा: संतरा विटामिन सी और फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होता है। फ्लेवोनोइड्स पौधों से मिलने वाले यौगिक हैं, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में सहायक होता है।
- अदरक: अदरक में जिंजरोल होता है, जो पाचन में मदद करता है। इसके अलावा अदरक में एंटी-ट्यूमर, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं।
Health Tips: सर्दियों में पीरियड दर्द क्यों होता है ज्यादा तेज, जानें आसान समाधान
ऑरेंज जिंजर शॉट बनाने की विधि

ऑरेंज जिंजर शॉट बनाने के लिए आपको केवल तीन चीजों की जरूरत होगी:
- 2 मीडियम गाजर
- 1 संतरा
- 1 इंच अदरक
जानें इसे तैयार करने का तरीका
- गाजर को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
- संतरे को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अदरक का 1 इंच का टुकड़ा काट लें।
- इन सभी चीजों को जूसर में डालकर जूस निकाल लें।
- अगर आपके पास जूसर नहीं है, तो मिक्सी में सभी चीजें डालकर जूस बना सकते हैं।
- जूस को छानकर 3-4 छोटे शॉट्स में बाँट लें।
- एक शॉट लगभग 30-50 मिलीलीटर का होता है। इसे सुबह खाली पेट पीना सबसे फायदेमंद माना जाता है।
Health Tips: सेहत का देसी राज, घी में भुने ड्राई फ्रूट्स के चौंकाने वाले फायदे
शॉट पीने का सही समय
आपको बता दें कि, सुबह उठकर खाली पेट इसका सेवन करना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है, इसके साथ ही अगर आप एक बार में पूरा जूस खत्म नहीं कर पाते हैं तो इसे फ्रीज में रखकर दोबारा इसका कुछ दिनों तक इसका सेवन कर सकते हैं. यह शॉट न सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ाता है बल्कि पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखता है।










