Health Tips: गर्मियों में नहाने के बाद भी क्यों होती है खुजली? जानें वजह और सुझाव

गर्मियों में रोज नहाने के बावजूद कई लोग त्वचा में खुजली और जलन से परेशान रहते हैं। इसके पीछे सिर्फ मौसम ही नहीं बल्कि गलत स्किन केयर आदतें भी जिम्मेदार होती हैं। आखिर क्यों स्किन ड्राई हो जाती है और इससे कैसे बचा जा सकता है, जानें पूरी जानकारी।

गर्मियों में नहाने के बाद भी क्यों होती है खुजली?

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जून 3, 2026

Health Tips: गर्मी के मौसम में पसीना, धूल और चिपचिपाहट से राहत पाने के लिए लोग अक्सर रोजाना एक औऱ अधिक बार नहाते हैं। कई लोग तो दिन में दो से तीन बार शावर लेते हैं,फिर भी त्वचा मे खुजली, रूखापन और जलन जैसी समस्याएं देखने  को मिलती है। ऐसे में दिमाग में ये सवाल आम हो जाता है कि नियमिक सफाई के बावजूद स्किन मे परेशानी क्यों होती है। आइए डिटेल में जानते हैं कि इसके मुख्य कारण क्या-क्या हो सकते हैँ।

पार्टी में फूट की चर्चाओं के बीच TMC में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, ममता ने लिया बड़ा एक्शन

त्वचा से प्राकृतिक नमी का कम होना है मुख्य कारण

जानकारों के अनुसार नहाने के दौरान त्वचा की ऊपरी परत से प्राकृतिक तेल और नमी कम होने लगती है। जब त्वचा अपनी जरूरी नमी खो देती है तो उसमें सूखापन, खिंचाव और खुजली महसूस होने लगती है। इस प्रक्रिया को ट्रांसएपिडर्मल वॉटर लॉस कहा जाता है, जिसमें त्वचा से पानी धीरे-धीरे बाहर निकलता रहता है और उसका प्राकृतिक सुरक्षा कवच कमजोर हो जाता है।

साबुन और बॉडी वॉश का गलत चुनाव भी बढ़ाता है समस्या

त्वचा में खुजली का एक बड़ा कारण इस्तेमाल किए जाने वाले साबुन या बॉडी वॉश भी हो सकते हैं। कई बार लोग तेज खुशबू वाले या अधिक केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं, जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनमें मौजूद सल्फेट्स और अन्य कठोर रसायन त्वचा के पीएच स्तर को असंतुलित कर देते हैं, जिससे सूखापन और जलन बढ़ जाती है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को माइल्ड और फ्रेगरेंस-फ्री क्लेंजर का उपयोग करना चाहिए।

हार्ड वॉटर भी हो सकता है एक बड़ा कारण

हार्ड वॉटर भी हो सकता है एक बड़ा कारण
हार्ड वॉटर भी हो सकता है एक बड़ा कारण

कुछ क्षेत्रों में पानी की गुणवत्ता भी त्वचा की समस्याओं को बढ़ा सकती है। हार्ड वॉटर में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा पर परत जमा कर सकते हैं। इससे त्वचा में रूखापन और खुजली की समस्या उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में शॉवर फिल्टर का उपयोग करना काफी हद तक राहत दे सकता है।

चुनाव से पहले यूपी में बदलाव: मंत्रियों को नए जिलों का प्रभार, संगठन मजबूत करने की तैयारी

तौलिए से गलत तरीके से पोंछना भी नुकसानदायक

नहाने के बाद त्वचा को जोर-जोर से तौलिए से रगड़ना भी त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे त्वचा की ऊपरी परत पर घर्षण बढ़ता है और उसकी नमी तेजी से कम हो जाती है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि नहाने के बाद शरीर को हल्के हाथों से थपथपाकर सुखाना चाहिए ताकि त्वचा की प्राकृतिक नमी सुरक्षित बनी रहे।

खुजली से बचने के लिए जरूरी स्किन केयर टिप्स

खुजली और रूखापन से राहत पाने के लिए नहाने के तुरंत बाद मॉइस्चराइजर लगाना बेहद जरूरी माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, शॉवर के 3 से 5 मिनट के भीतर बॉडी लोशन या मॉइस्चराइजर लगाने से त्वचा में नमी लॉक हो जाती है और ड्राइनेस कम होती है। इससे खुजली और जलन की समस्या में भी काफी राहत मिलती है।

कब हो सकती है यह समस्या गंभीर?

अगर खुजली के साथ त्वचा पर लाल निशान, छोटे दाने, सूजन, जलन या त्वचा फटने जैसी समस्याएं दिखाई दें तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लगातार बनी रहने वाली खुजली किसी एलर्जी या त्वचा संबंधी बीमारी का संकेत भी हो सकती है। ऐसी स्थिति में त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी होता है।

Drone Attack at Kuwait Airport: कुवैत एयरपोर्ट पर बड़ा हमला! ड्रोन अटैक में भारतीय की जान गई, कई घायल