Health Tips: हेल्थ और फिटनेस के प्रति जागरुक लोग इन दिनों केफिर ड्रिंक को खूब पसंद कर रहे हैं। यह एक फर्मेंटेड ड्रिंक है जिसमें अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा बहुत अधिक होती है। केफिर को दूध और ग्रेन के मिश्रण से बनाया जाता है और इसे पीने से आंतो का स्वास्थ्य बेहतर होता है। सुपरफूड की सूची में शामिल यह ड्रिंक न केवल स्वाद में अच्छा है बल्कि शरीर के लिए बेहद फायदेमंद भी है। हजारों सालों से लोग इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना रहे हैं।
पीरियड्स के दर्द से राहत के लिए गर्भासन है असरदार, जानिए फायदे
केफिर कैसे तैयार होता है?
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, केफिर बनाने के लिए गाय, बकरी या भेड़ के दूध का उपयोग किया जाता है। इसमें केफिर के दाने मिलाए जाते हैं, जिनमें खमीर और अच्छे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। ये बैक्टीरिया दूध की शुगर को लैक्टिक एसिड में बदल देते हैं, जिससे दूध का स्वाद हल्का खट्टा हो जाता है। इसका स्वाद दही जैसा होता है और इसे आप सादा या फ्लेवर्ड दोनों तरह से पी सकते हैं।
केफिर कितना हेल्दी है?

आपको बता दें कि, केफिर को दही से ज्यादा बेहतर है। इसमें प्रोबायोटिक्स और फायदेमंद यीस्ट की मात्रा दही से अधिक होती है। इसके अलावा, केफिर में लैक्टोज की मात्रा कम होती है, इसलिए लैक्टोज इनटॉलरेंट लोग भी इसे आसानी से पी सकते हैं। डेयरी-फ्री विकल्प में भी केफिर उपलब्ध है। इसकी पोषक तत्वों की वजह से इसे सुपरफूड के रूप में माना गया है।
स्किन फास्टिंग: सोशल मीडिया का नया वायरल ट्रेंड या त्वचा के लिए छिपा जोखिम?
केफिर में पाए जाने वाले मुख्य पोषक तत्व
केफिर में कई महत्वपूर्ण विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इनमें प्रमुख हैं:
- कैल्शियम – हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है
- मैग्नीशियम – मांसपेशियों और नसों के लिए जरूरी
- प्रोटीन – शरीर की मरम्मत और विकास में मददगार
- राइबोफ्लेविन – ऊर्जा उत्पादन के लिए आवश्यक
- विटामिन बी12 – दिमाग और तंत्रिका तंत्र के लिए फायदेमंद
- विटामिन डी – हड्डियों की ताकत बढ़ाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए
रसोई की पीली हल्दी से अलग है ‘नीली हल्दी’—औषधीय गुणों का अनोखा खजाना
केफिर के स्वास्थ्य लाभ
- पाचन तंत्र के लिए अच्छा: केफिर आंतों के बैक्टीरिया को संतुलित रखता है और पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है।
- हड्डियों की मजबूती: इसमें मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, खासकर उम्र बढ़ने पर।
- प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करता है: केफिर हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
- प्रोटीन और मैग्नीशियम का स्रोत: इसमें अंडे से भी अधिक प्रोटीन होता है और मैग्नीशियम मांसपेशियों को स्वस्थ बनाता है।
- दिमाग के लिए फायदेमंद: विटामिन बी12 की मौजूदगी के कारण तनाव कम करने और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है।
- डायबिटीज में मददगार: केफिर में शुगर की मात्रा कम होती है, इसलिए डायबिटीज के मरीज भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।









