Health Tips: सिर्फ गार्निश नहीं! हरे धनिए के सेवन से जबरदस्त फायदे जानिए

Health Tips: हरा धनिया केवल स्वाद और सजावट के लिए नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने, ब्लड शुगर नियंत्रित करने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। जानिए कैसे रोजाना इसका सेवन आपको कई बीमारियों से बचा सकता है।

हरे धनिए के सेवन से जबरदस्त फायदे जानिए

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 3, 2026

Health Tips: भारतीय किचन में हरा धनिया लगभग हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। दाल, सब्जी, सलाद या चावल—ऊपर से थोड़ा सा कटा हुआ धनिया डालते ही खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है। अक्सर लोग इसे सिर्फ गार्निशिंग के रूप में देखते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि हरा धनिया सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने वाली वेबसाइट Healthline के अनुसार, रोजाना हरे धनिये का सेवन शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं इसके प्रमुख फायदे।

Health Tips: डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से आगे, ये कारण भी कर रहे हैं किडनी स्ट्रेस

डायबिटीज में सहायक

हरा धनिया ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मददगार माना जाता है। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में शुगर लेवल को संतुलित रखने में सहायक हो सकते हैं। साथ ही इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह मधुमेह के मरीजों के लिए उपयोगी विकल्प बन सकता है।
धनिये का पानी बनाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है। इसके लिए कुछ ताजी पत्तियों को पानी में भिगोकर दिनभर पिया जा सकता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है

हरे धनिये में एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। आप बार-बार सर्दी-जुकाम या अन्य संक्रमणों से परेशान रहते हैं, तो हरे धनिये का नियमित सेवन आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

Health Tips: गलती से भी एक बार में न पिए इतनी बीयर, सेहत के लिए जानलेवा!

त्वचा की समस्याओं में राहत

स्वस्थ और चमकदार त्वचा पाने की इच्छा हर किसी की होती है। शरीर में अधिक एसिडिटी या टॉक्सिन्स के कारण त्वचा पर पिंपल्स, दाने और लालिमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
हरा धनिया शरीर से अतिरिक्त एसिडिटी को कम करने में मदद करता है, जिससे त्वचा संबंधी समस्याओं में सुधार देखा जा सकता है। इसके पोषक तत्व त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं और प्राकृतिक चमक बनाए रखने में सहायक होते हैं।

पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त

पाचन संबंधी समस्याएं जैसे गैस, अपच और ब्लोटिंग आजकल आम हो गई हैं। हरे धनिये में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है।
यह भोजन को पचाने में सहायक होता है और पेट की परेशानियों को कम कर सकता है। अगर आप अपने डाइजेशन को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो रोजाना अपने खाने में थोड़ा सा हरा धनिया शामिल करना एक आसान और असरदार उपाय हो सकता है।

Health Tips: वर्कआउट के बाद वजन बढ़ना सामान्य या चेतावनी, जानें फैक्ट्स

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

हरा धनिया प्राकृतिक रूप से डाययूरेटिक गुण रखता है, यानी यह शरीर से अतिरिक्त सोडियम को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने में सहायता मिल सकती है। इसके अलावा, कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि हरे धनिये का नियमित सेवन कोलेस्ट्रॉल स्तर को संतुलित रखने में भी मदद कर सकता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम हो सकता है।