Health Tips: आंवला और मिश्री का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में ये सवाल आता है कि आखिर ये कैसा कॉम्बीनेशन है. लेकिन आयूर्वेद के अनुसार सेहत के लिए इसे बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। इन दोनों को मिलाने से न सिर्फ स्वाद से भरपूर, बल्कि शरीर को पोषक तत्व भी देते हैं। आइए जानते हैं इस मिश्रण के सेवन से शरीर को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।
हेल्दी रहने के लिए डाइट में शामिल करें फाइबर, जानें इसके फायदे
आंवला और मिश्री के मुख्य फायदे
एसिडिटी और पेट की जलन में राहत
अगर सुबह या शाम में 2 ग्राम आंवला चूर्ण और मिश्री का सेवन किया जाए तो सीने की जलन और एसिडिटी में तुरंत राहत मिल सकती है। यह मिश्रण शरीर में जमा अतिरिक्त गर्मी को कम करता है और कमजोरी को दूर कर शरीर में ऊर्जा बढ़ाता है।
खून साफ करने में मददगार
आंवला और मिश्री का सेवन शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। यह मिश्रण रक्त शुद्धि (ब्लड प्यूरिफायर) का काम करता है। नियमित सेवन से खून साफ रहता है और ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से चलता है।
हर वक्त उदासी क्यों महसूस करती है आज की जनरेशन? रिसर्च में सामने आई सच्चाई
पेट के कीड़ों से राहत

आंवला में प्राकृतिक एंटी-पैरासिटिक गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से पेट में मौजूद कीड़े मर सकते हैं और पेट संबंधी परेशानियों में राहत मिलती है। यह आयुर्वेद में पेट के कीड़ों के लिए एक सुरक्षित और कारगर उपाय माना गया है।
वजन घटाने में सहायक
आपको बता दें कि, जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए आंवला और मिश्री का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। यह मिश्रण फाइबर की तरह काम करता है और शरीर में पानी को सोखकर मेटाबॉलिक रेट बढ़ाता है। इसके कारण फैट जल्दी पचता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
चिड़चिड़ापन और थकान से छुटकारा: गर्मियों में अच्छी नींद के लिए अपनाएँ ये एक्सपर्ट टिप्स
आंवला और मिश्री का सही सेवन कैसे करें
आंवला और मिश्री का मिश्रण तैयार करना बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले आंवला पाउडर लें। एक चम्मच आंवला पाउडर को एक गिलास पानी में मिलाएं। फिर इसमें मिश्री डालें और इसे 1 घंटे के लिए छोड़ दें। एक घंटे बाद इस पानी को पूरी तरह से मिलाकर पिएं। इसे रोजाना सेवन करने से शरीर को बेहतर लाभ मिल सकता है।









