Health Tips: तपती गर्मी में संजीवनी हैं ये 5 नेचुरल ड्रिंक्स, थकान होगी मिनटों में छू-मंतर

तपती गर्मी में शरीर को ठंडक और ऊर्जा देने के लिए अपनाएं ये 5 नेचुरल ड्रिंक्स। ये हेल्दी ड्रिंक्स मिनटों में थकान मिटाते हैं और शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। जानें कौन-कौन से ड्रिंक्स गर्मियों में संजीवनी का काम करते हैं।

तपती गर्मी में संजीवनी हैं ये 5 नेचुरल ड्रिंक्स

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 9, 2026

Health Tips: ठंड अब पूरी तरीके से खत्म हो चुकी है, इसके साथ ही गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। ऐसे में बढ़ते तापमान के साथ हमारे शरीर से पसीने के रूप में जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स बाहर निकलने लगते हैं। मार्च महीन की शुरुआत से ही धूप थकान और कमाजोरी का बढ़ने लगी है। ऐसे में सिर्फ सादा पानी पीना पर्याप्त नहीं होता। शरीर को हाइड्रेट रखने, टॉक्सिन्स बाहर निकालने और पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण के लिए हमें ‘वाटर-बेस्ड नेचुरल ड्रिंक्स’ को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए।

एक गोली में लंबी जिंदगी का राज! क्या सच में रुक सकता है बुढ़ापा?

आम पन्ना: लू से बचाव का अचूक कवच

आम पन्ना: लू से बचाव का अचूक कवच
आम पन्ना: लू से बचाव का अचूक कवच

गर्मियों में आम पन्ना को एक पारंपरिक औषधि के रूप में देखा जाता है। कच्चे आम को उबालकर, उसमें काला नमक, भूना जीरा और पुदीना मिलाकर तैयार किया गया ये पेय विटामिन-C का बेहतरीन स्रोत है। यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे लू ताजगी देता है, बल्कि इसमें मौजूद पाचक गुण पेट की भारीपन की समस्या को भी दूर करते हैं।

नारियल पानी: प्रकृति का शुद्ध इलेक्ट्रोलाइट

नारियल पानी: प्रकृति का शुद्ध इलेक्ट्रोलाइट
नारियल पानी: प्रकृति का शुद्ध इलेक्ट्रोलाइट

जब आप धूप में बाहर होते हैं और अचानक कमजोरी महसूस करते हैं, तो नारियल पानी सबसे सुरक्षित और प्रभावी विकल्प है। यह पूरी तरह से प्राकृतिक है और पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स से भरपूर होता है। ये इलेक्ट्रोलाइट्स रक्त संचार को सुचारू रखते हैं और शरीर के पीएच (pH) स्तर को संतुलित करते हैं। चूंकि इसमें प्राकृतिक मिठास होती है और कैलोरी बहुत कम, इसलिए यह वजन घटाने वालों और मधुमेह के रोगियों के लिए भी एक बेहतरीन हाइड्रेटिंग एजेंट है।

बेल का शरबत: पेट की ठंडक और बेहतर पाचन

बेल का शरबत: पेट की ठंडक और बेहतर पाचन
बेल का शरबत: पेट की ठंडक और बेहतर पाचन

बेल का फल अपनी ठंडी तासीर के लिए प्रसिद्ध है। इसके गूदे को मैश करके बनाया गया शरबत फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को साफ रखने में मदद करता है। गर्मियों में अक्सर लोगों को कब्ज या पेट में जलन की शिकायत रहती है, जिसके लिए बेल का शरबत एक रामबाण इलाज है। यह प्राकृतिक ग्लूकोज प्रदान करता है, जिसमें शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और आप लंबे समय तक तरोताजा महसूस करते हैं।

क्या घर में रहकर भी लगानी चाहिए सनस्क्रीन? एक्सपर्ट्स बताते हैं क्यों है ये जरूरी

नींबू पानी: झटपट ऊर्जा और डिटॉक्स

नींबू पानी: झटपट ऊर्जा और डिटॉक्स
नींबू पानी: झटपट ऊर्जा और डिटॉक्स

नींबू पानी या ‘शिकंजी’ दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय हाइड्रेटिंग ड्रिंक है। पानी में नींबू का रस, एक चुटकी नमक और चीनी मिलाकर पीने से शरीर का ग्लूकोज स्तर तुरंत सुधरता है। यह न केवल शरीर से टॉक्सिन्स (जहरीले पदार्थों) को बाहर निकालने में मदद करता है, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। यदि आप इसे सुबह खाली पेट पीते हैं, तो यह पूरे दिन मेटाबॉलिज्म को सक्रिय रखने और फैट बर्न करने में भी सहायक होता है।

सत्तू का शरबत: देशी और पौष्टिक ‘एनर्जी बूस्टर’

सत्तू का शरबत: देशी और पौष्टिक 'एनर्जी बूस्टर'
सत्तू का शरबत: देशी और पौष्टिक ‘एनर्जी बूस्टर’

भुने हुए चने के आटे से बना सत्तू, विशेषकर ग्रामीण भारत में ‘गरीबों का बादाम’ कहा जाता है। यह ड्रिंक प्रोटीन का पावरहाउस है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और निरंतर ऊर्जा प्रदान करता है। सत्तू की तासीर बहुत ठंडी होती है, जो चिलचिलाती धूप में शरीर के आंतरिक अंगों को शीतलता प्रदान करती है। इसे आप अपनी पसंद के अनुसार नमकीन (प्याज और जीरा डालकर) या मीठा बनाकर पी सकते हैं।

Vitamin Supplements: आयरन, जिंक और कैल्शियम, सप्लीमेंट्स लेने से पहले ये बातें जरूर जानें