World War 3 का खतरा टला? डोनाल्ड ट्रंप के 12 बड़े बयान, जो दे रहे हैं ईरान युद्ध थमने के संकेत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 12 अलग-अलग मौकों पर संकेत दिए हैं कि ईरान के साथ जारी युद्ध (ऑपरेशन एपिक फ्यूरी) जल्द ही खत्म हो सकता है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 31, 2026

US-Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (30 मार्च) को एक बार फिर ऐसे संकेत दिए हैं जिससे लगता है कि यह युद्ध जल्द ही समाप्त हो सकता है। इससे पहले भी ट्रंप अलग-अलग मौकों पर कुल 12 बार ईरान के साथ जारी इस जंग को जल्द खत्म करने के ‘सिग्नल’ दे चुके हैं।

हालांकि, जानकारों का मानना है कि ट्रंप का यह मैसेज पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। वे अमेरिकी जनता को यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह संघर्ष किसी बहुत लंबे चलने वाले युद्ध में तब्दील नहीं होगा। लेकिन हकीकत यह है कि यह जंग अब अपने पांचवें हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है, जो ट्रंप की खुद की तय समय सीमा (चार से पांच हफ्ते) के बिल्कुल विपरीत है।

Iran Approves Strait Of Hormuz Plan: होर्मुज जलडमरूमध्य बना ईरान का ‘टोल प्लाजा’, समंदर पर कब्जे के तेहरान के फैसले से दुनिया में खलबली

व्हाइट हाउस और अमेरिकी प्रशासन की तरफ से भी लगातार बयान आ रहे हैं:

व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने 25 मार्च को कहा था कि वे ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के मुख्य उद्देश्यों को पूरा करने के बेहद करीब हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने 30 मार्च को दावा किया कि सभी उद्देश्य समय से पहले या समय पर पूरे हो रहे हैं और कुछ ही हफ्तों में इन्हें पूरी तरह हासिल कर लिया जाएगा।

ट्रंप ने कब-कब किया युद्ध खत्म होने का जिक्र? ये हैं वो 12 बड़े दावे:

1. बातचीत और सख्त धमकी (30 मार्च): ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर लिखा कि ईरान की तर्कसंगत सरकार के साथ उनकी बातचीत जारी है। उन्होंने यह धमकी भी दी कि यदि शांति समझौता नहीं हुआ, तो वे ईरान के पावर प्लांट्स और सैन्य ठिकानों को तबाह कर देंगे।

2. ईरान की हार का दावा (26 मार्च): कैबिनेट बैठक में ट्रंप ने कहा, “वे (ईरान) हार चुके हैं, वे अब वापसी नहीं कर सकते।”

3. सत्ता परिवर्तन की बात (24 मार्च): ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का युद्ध पहले ही खत्म हो चुका है और अब वहां सत्ता परिवर्तन (Power Shift) होगा।

4. सार्थक बातचीत का दावा (23 मार्च): ट्रंप ने ‘ट्रुथ’ पोस्ट में लिखा कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत हुई है।

5. जब अंदर से महसूस होगा (13 मार्च): फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि युद्ध तब खत्म होगा, जब ‘उनको अंदर से महसूस होगा।’

6. हार की कगार पर ईरान (12 मार्च): ट्रंप ने कहा कि ईरान हार की कगार पर खड़ा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम इसे तुरंत रोक देंगे।

7. टारगेट करने को कुछ नहीं बचा (11 मार्च): AXIOS से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि जंग जल्द खत्म होगी क्योंकि अब वहां टारगेट करने के लिए कुछ बचा ही नहीं है। “जब मैं चाहूंगा, युद्ध तब समाप्त होगा।”

8. पहले ही घंटे में जीत (11 मार्च): ट्रंप ने एक अन्य जगह बड़े ही आक्रामक अंदाज में कहा, “हम जीत गए। पहले ही घंटे में सब कुछ समाप्त हो गया।”

9. अधूरी लेकिन बड़ी जीत (9 मार्च): रिपब्लिकन इश्यूज कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका कई मायनों में पहले ही जीत चुका है, बस पूर्ण जीत बाकी है।

10. जबरदस्त सफलता (9 मार्च): उन्होंने कहा कि ईरान पूरी तरह खत्म हो चुका है और अमेरिका के इस अभियान को एक जबरदस्त सफलता कहा जा सकता है।

11. आसानी से जीतेंगे (2 मार्च): एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा, “हम आसानी से जीत हासिल करेंगे, चाहे उसके लिए हमें कुछ भी क्यों न करना पड़े।”

12. मेरे अलावा कोई नहीं कर सकता था (2 मार्च): एबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा, “यह काम मेरे अलावा दुनिया में कोई और नहीं कर सकता था, और आप सब यह अच्छी तरह जानते हैं।”

Donald Trump के फैसलों से बढ़ा तनाव, इस देश में अमेरिकी सेना हटाने की मांग तेज