Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिली। वीरवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक राज्य के सात जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इसके चलते तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
Weather Update: भीषण गर्मी और आंधी का डबल अटैक! जानें आपके जिले का हाल
किन जिलों में हुई बारिश
प्रदेश के जिन जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई उनमें जींद, हिसार, रोहतक, नारनौल, करनाल, सिरसा और सोनीपत शामिल हैं। इन इलाकों में कहीं तेज बारिश तो कहीं हल्की बूंदाबांदी और हवाओं के साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिली।
बारिश का आंकड़ा और मौसम का असर

मौसम विभाग के अनुसार विभिन्न जिलों में अलग-अलग मात्रा में वर्षा दर्ज की गई।
- हिसार में 0.4 एमएम
- करनाल में 1.4 एमएम
- नारनौल में 1.5 एमएम
- रोहतक में 1.4 एमएम
- सिरसा में 2.0 एमएम
- जींद में 5.0 एमएम
- सोनीपत में 1.5 एमएम बारिश दर्ज की गई
इस बारिश और तेज हवाओं के कारण पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट देखने को मिली।
तापमान में आई बड़ी गिरावट
बारिश के बाद प्रदेश का अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक सिमट गया। यमुनानगर में सबसे कम अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात के तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई।
- रोहतक में रात का तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.6 डिग्री कम है।
- हिसार में रात का तापमान 23.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है।
- महेंद्रगढ़ में भी रात का तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञों की भविष्यवाणी
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के कारण नमी वाली हवाओं ने हरियाणा के मौसम को प्रभावित किया। इसके चलते तेज गर्जना, आंधी और ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। हालांकि यह असर अब समाप्त हो गया है और मौसम साफ होने लगा है।
Weather Update : उत्तर भारत में भीषण लू का प्रकोप, दस राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
अगले दिनों में फिर बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार से तापमान में फिर बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है।
नौतपा को लेकर राहत की उम्मीद
मई के आखिरी सप्ताह में मौसम में एक और बदलाव संभव है। 25 जून से शुरू होने वाले नौतपा को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार यह अपेक्षाकृत ठंडा रह सकता है। नौतपा के दौरान बारिश की संभावना भी जताई जा रही है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।
Weather Update: दिल्ली-यूपी में ‘आग’ बरसेगी, केरल-कर्नाटक में भारी बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट










