Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने राज्य के कई हिस्सों में अगले 2 से 3 घंटो के अंदर तेज बारिश के आसार जताए हैँ। विभाग के अमुसार, इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ तेजा हवाएं और गरज-चमत देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ घंटे प्रदेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकते हैं, क्योंकि अचानक मौसम बिगड़ने की संभावना है।
मेवात पहुंचेंगे CJI सूर्यकांत, खाप 360 के प्रधान करेंगे स्वागत, कार्यक्रम को लेकर उत्साह
इन जिलों में सबसे ज्यादा असर की संभावना
आपको बता दें कि, ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा के कई जिलों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। इनमें ट्राइसिटी क्षेत्र चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के साथ-साथ हरियाणा के भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और जींद शामिल हैं। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और गर्जना की भी स्थिति बन सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
तेज हवाओं और बिजली गिरने का भी खतरा
मौसम विभाग के अनुसार बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है, जिनकी रफ्तार कुछ स्थानों पर काफी अधिक हो सकती है। इसके अलावा बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मौसम में खुले स्थानों पर रहना जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
अगले एक सप्ताह तक जारी रह सकता है बारिश का सिलसिला
मौसम विज्ञान केंद्र ने यह भी जानकारी दी है कि आने वाले लगभग एक सप्ताह तक हरियाणा में रुक-रुककर बारिश होती रह सकती है। इस दौरान कई इलाकों में बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। इस बदलते मौसम के चलते तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।
मौसम विभाग की जनता से अपील
मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान लोग खुले मैदानों में न जाएं, पेड़ों के नीचे खड़े न हों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें। इसके साथ ही नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे मौसम से जुड़ी आधिकारिक चेतावनियों पर ध्यान दें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
समान नागरिक संहिता को लेकर सियासी घमासान, कांग्रेस ने जनसुनवाई बहिष्कार का ऐलान किया
सावधानी ही सुरक्षा है
प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि वे तेज बारिश और आंधी के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों और खुले इलाकों में रहने वाले लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम के इस बदलाव को देखते हुए आने वाले कुछ घंटे हरियाणा के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं, इसलिए सतर्कता और सावधानी बेहद जरूरी है।










