Haryana Vision 2047: हरियाणा सरकार का नया कदम, महिलाओं की सुरक्षा होगी मजबूत

क्या हरियाणा में अब रात के समय काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित हो पाएगी, सरकार की नई योजना के तहत पुलिस उन्हें घर तक छोड़ने की तैयारी में है, जानिए इस फैसले के पीछे की पूरी रणनीति, इससे कैसे बदलेगी सुरक्षा व्यवस्था और क्या होंगे इसके बड़े प्रभाव

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 30, 2026

Haryana Vision 2047: हरियाणा सरकार की ओर से साल 2047 को ध्यान में रखते हुए महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया है, सीएम नायब ने निर्देश दिए हैं कि रात में काम करने वाली महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था बनाई जाए। इस योजना के तहत महिलाएं एक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पुलिस को अपनी जानकारी देंगी, जिसके बाद पुलिस उन्हें उनके घर तक छोड़ने की जिम्मेदारी निभाएगी। इसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना और उनके मन में विश्वास पैदा करना है।

Haryana News: अंबाला में मेयर पद पर दिलचस्प मुकाबला, क्या नए चेहरे बिगाड़ेंगे दिग्गजों का खेल?

Haryana Vision 2047: साइबर अपराध पर कड़ा नियंत्रण

राज्य में बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने के लिए सरकार बड़े स्तर पर काम करने की तैयारी कर रही है। सीएम ने कहा कि डिजिटल अपराधों पर लगाम लगाने के लिए बैंकों के कर्मचारियों को क्राइम सेल के साथ जोड़ा जाएगा। जैसे ही किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलेगी, संबंधित बैंक खाते को तुरंत ब्लॉक किया जाएगा। इससे अपराधियों की गतिविधियों पर तेजी से रोक लगेगी और लोगों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

Haryana Vision 2047: ‘डायल 112’ सेवा को किया जाएगा मजबूत

‘डायल 112’ सेवा को किया जाएगा मजबूत
‘डायल 112’ सेवा को किया जाएगा मजबूत

आपको बता दें कि, आपातकालीन सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए‘डायल 112’ प्रणाली को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया है। इसके लिए नए वाहनों की व्यवस्था की जाएगी और प्रतिक्रिया समय को कम करने के प्रयास किए जाएंगे। यह कदम अपराध नियंत्रण और आम जनता की सुरक्षा को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता

बच्चों की सुरक्षा को भी इस योजना में विशेष महत्व दिया गया है। सरकार इस दिशा में जागरूकता अभियान चलाएगी, जिससे बच्चों और अभिभावकों को सुरक्षा उपायों की जानकारी मिल सके। इसके साथ ही, परामर्शदाताओं (काउंसलर्स) की नियुक्ति की जाएगी, ताकि बच्चों को मानसिक और भावनात्मक सहयोग मिल सके।

Haryana News: हरियाणा सरकार का फैसला, लाल डोरा विवाद निपटान की प्रक्रिया में बदलाव

पुलिस का आधुनिकीकरण और प्रशिक्षण

अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस बल को आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि पुलिस को जनता के मित्र के रूप में कार्य करना चाहिए। इसके लिए पुलिस कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उनकी कार्यक्षमता और व्यवहार दोनों में सुधार हो सके। यह कदम पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करेगा।

जेल सुधार और पुनर्वास की दिशा में प्रयास

जेल व्यवस्था को भी आधुनिक और सुधारात्मक बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। फतेहाबाद में नई जेल का निर्माण कार्य जारी है, जो लगभग 40 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसके अलावा पंचकूला और चरखी दादरी में भी नए जेल परिसर बनाए जाएंगे। जेलों में कैदियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि सजा पूरी करने के बाद वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में सकारात्मक भूमिका निभा सकें।

Haryana News: सोनीपत बनेगा स्मार्ट और स्वच्छ, ड्रेनेज सिस्टम पर खर्च होंगे इतने करोड़