Haryana News: हरियाणा सरकार द्वारा खेलों को प्रोत्साहित करने और कई प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से खेल नर्सरी योजना का विस्तार किया गया है। इस योजना के तहत राज्य में खेलों की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। इसमें हिसार जिले को विशेष रूप से 18 नई खेल नर्सरियों की बड़ी सौगात मिली है। इन नर्सरियों का संचालन अलग-अलग खेलों में किया जाएगा ताकि युवा खिलाड़ियों को शुरुआती स्तर पर ही बेहतर प्रशिक्षण मिल सके।
Haryana News: अंबाला में मेयर पद पर दिलचस्प मुकाबला, क्या नए चेहरे बिगाड़ेंगे दिग्गजों का खेल?
1 मई से शुरू होगी नर्सरी व्यवस्था
जिला खेल विभाग के अनुसार, इन सभी नई खेल नर्सरियों को 1 मई से नियमित रूप से शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला खेल अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि सभी नर्सरी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने आवश्यक दस्तावेज समय पर खेल विभाग के कार्यालय में जमा कराएं। साथ ही ट्रायल प्रक्रिया पूरी कर 1 मई से नर्सरी संचालन सुनिश्चित किया जाए।
उपस्थिति और पोर्टल व्यवस्था
बताते चलें कि, नई व्यवस्था के तहत यह भी जरूरी किया गया है कि सभी खिलाड़ियों की उपस्थिति ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज की जाए। 1 मई से हर दिन बच्चों की हाजिरी डिजिटल माध्यम से दर्ज करनी होगी। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी और खिलाड़ियों की नियमित उपस्थिति पर निगरानी रखी जा सकेगी।
सरकार की नई खेल नीति का असर

आपको बता दें कि, जिला खेल अधिकारी ने कहा कि यह पहल सरकार की नई खेल नीति परिणा है, जिसके तहत राज्य में खेल ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। खेल नर्सरियों के माध्यम से बच्चों को शुरुआती उम्र में ही प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे भविष्य में बेहतर खिलाड़ी तैयार हो सकें।
Haryana News: हरियाणा सरकार का फैसला, लाल डोरा विवाद निपटान की प्रक्रिया में बदलाव
खिलाड़ियों के लिए खुराक भत्ता
इस योजना के अंतर्गत चयनित खिलाड़ियों को सरकार द्वारा खुराक भत्ता भी दिया जाता है। 8 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को 1500 रुपये प्रति माह और 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि खिलाड़ियों के पोषण और प्रशिक्षण में सहायक साबित हो रही है।
खेल प्रदर्शन में सुधार
अधिकारियों के अनुसार, इस योजना का सकारात्मक प्रभाव खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर साफ दिखाई दे रहा है। हरियाणा के खिलाड़ी अब राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। हिसार सहित पूरे राज्य में खेलों का स्तर लगातार ऊपर उठ रहा है, जिससे नई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिल रहा है।
Haryana News: सोनीपत बनेगा स्मार्ट और स्वच्छ, ड्रेनेज सिस्टम पर खर्च होंगे इतने करोड़









