Haryana Politics: हरियाणा निकाय चुनाव से पहले गरमाई सियासत, दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान

हरियाणा में निकाय चुनाव से पहले सियासत तेज हो गई है, जहां दुष्यंत चौटाला ने सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। क्या यह राजनीतिक बयान राज्य की चुनावी दिशा बदल सकता है और 27 अप्रैल की बैठक में क्या बड़ा फैसला लिया जाएगा, जानिए पूरी खबर विस्तार से

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 21, 2026

Haryana Politics: हरियाणा में आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से गरमाता नजर आ रहा है। हिसार स्थित गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मे जेजेपी नेताओं के प्रदर्शन और उसके बाद पुलिस कार्रवाई को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस घटना ने राज्य की सियासय में नई हलचल पैदा कर दी है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने इस मामले पर राज्य सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहा है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है।

Haryana News: भ्रष्टाचार पर नायब सैनी का ‘हंटर’! 3 कर्मचारियों को किया सस्पेंड, 133 निजी अस्पतालों की होगी जांच

सरकार पर गंभीर आरोप

बताते चलें कि, दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार अपनी संस्थाओं और तंत्र का गलत इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने दावा किया कि इस पूरे मामले को लेकर पार्टी नेतृत्व की बैठक हुई है, जिसमें आगे की रणनीति तय की गई है। उन्होंने घोषणा की कि 27 अप्रैल को हिसार के क्रांतिमान पार्क में एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्रों से जुड़े मुद्दों और आगे की रणनीति मुख्य रूप से चर्चा का विषय होगी।

छात्रों के मुद्दों पर आंदोलन की तैयारी

जेजेपी नेता ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि एक विशेष राजनीतिक सोच को बढ़ावा देने की कोशिश में जुटे हैं, जिसमें अन्य विचारधाराओं को दबाया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि कई छात्र संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई, जिनमें एनएसयूआई और आम आदमी पार्टी से जुड़े छात्र संगठन भी शामिल हैं। उन्होंने इन सभी छात्र संगठनों के समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया और कहा कि यह लड़ाई किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि सभी छात्रों के अधिकारों की है।

Haryana Nikay Chunav 2026: भाजपा ने कसी कमर, संकल्प पत्र समिति गठित कर मैदान में उतारे ये दिग्गज

आत्महत्या के मामलों पर चिंता

दुष्यंत चौटाला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हाल के दिनों में विश्वविद्यालयों में चार छात्राओं ने आत्महत्या की है, जबकि एक छात्रा ने 48 घंटे पहले आत्महत्या का प्रयास किया। उन्होंने इसे अत्यधिक दबाव और मानसिक तनाव का परिणाम बताया। उनका कहना है कि यदि छात्र अपनी समस्याएं उठाते हैं तो उन्हें धमकाया जा रहा है और कुछ मामलों में उन्हें संस्थानों से निकाल भी दिया जा रहा है।

कानूनी कार्रवाई और जनता की अदालत

उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर पिछले 72 घंटों में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, जिसमें जान से मारने की धमकी का भी उल्लेख है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यदि प्रशासन इस तरह की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं करता, तो वे जनता की अदालत में जाएंगे और आगे की रणनीति वहीं तय की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी इस मामले को अदालत में ले जाने की तैयारी कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके और निष्पक्ष जांच हो सके।

Haryana Nikay Chunav 2026: भाजपा ने कसी कमर, संकल्प पत्र समिति गठित कर मैदान में उतारे ये दिग्गज

प्रशासन पर सवाल

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने उनसे संपर्क करना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि एक जनप्रतिनिधि के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है, तो आम जनता के साथ स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।