Haryana News: हरियाणा पुलिस में बिना परीक्षा भर्ती, 400 SPO पदों के लिए इस तारीख से दस्तावेज जमा करें

Haryana News: हरियाणा पुलिस ने टेलीकम्युनिकेशन विंग में 400 SPO पदों पर नियुक्ति का ऐलान किया है। पात्र पूर्व सैनिक और पूर्व कांस्टेबल निर्धारित तारीख पर पंचकूला में दस्तावेज जमा कर सकेंगे। इस भर्ती में लिखित और फिजिकल टेस्ट नहीं होगा। जानिए जिलेवार तारीख, योग्यता, चयन प्रक्रिया और मिलने वाले मानदेय की पूरी जानकारी।

हरियाणा पुलिस में बिना परीक्षा भर्ती

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अगस्त 18, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Haryana News: हरियाणा पुलिस ने टेलीकम्युनिकेशन विंग में स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के 400 पदों पर नियुक्ति के लिए नोटिस जारी किया है। यह भर्ती विशेष रूप से पात्र पूर्व सैनिकों और कुछ पूर्व कांस्टेबलों के लिए है। पुलिस विभाग की ओर से 18 अगस्त 2026 को जारी सूचना के मुताबिक, इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें निर्धारित तारीख पर पंचकूला में व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर आवेदन और जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें न तो लिखित परीक्षा होगी और न ही फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा।

Haryana News: दिल्ली-NCR से घर जाने वालों के लिए मुश्किल, रक्षाबंधन पर UP-बिहार की ट्रेनें फुल

किन उम्मीदवारों को मिलेगा मौका?

हरियाणा पुलिस के अनुसार सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के पात्र पूर्व सैनिक इस नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा भंग हो चुकी HSISF और HAP बटालियन के पूर्व कांस्टेबल भी पात्रता शर्तें पूरी करने पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की उम्र नोटिस जारी होने की तारीख के अनुसार 25 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर 12वीं पास होना जरूरी है।

उम्मीदवार के पास सशस्त्र बलों या CAPFs में कम से कम 5 वर्ष की सेवा का अनुभव होना चाहिए। सेवा से अनुशासनहीनता, कदाचार या मेडिकल आधार पर बर्खास्त किए गए व्यक्ति पात्र नहीं होंगे। डिस्चार्ज के समय मेडिकल कैटेगरी A और डिस्चार्ज कैरेक्टर सर्टिफिकेट में Exemplary या Outstanding रेटिंग होना भी जरूरी है।

जिलेवार कब जमा होंगे दस्तावेज?

दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया 24 से 27 अगस्त 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों को अपने जिले के लिए निर्धारित तारीख पर ही पहुंचना होगा।

  • 24 अगस्त: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल
  • 25 अगस्त: सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी और चरखी दादरी
  • 26 अगस्त: गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रेवाड़ी और नारनौल
  • 27 अगस्त: हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, हांसी, जींद और डबवाली

उम्मीदवारों को निर्धारित दिन सुबह 9 बजे तक Police Lines Telecommunication, सेक्टर-25 के सामने, गांव मोगीनंद के पास, पंचकूला पहुंचना होगा।

टेलीकम्युनिकेशन अनुभव वालों को प्राथमिकता

हरियाणा पुलिस की टेलीकम्युनिकेशन विंग से संबंधित होने के कारण ऐसे पूर्व सैनिकों को प्राथमिकता दी जा सकती है, जिन्हें टेलीकम्युनिकेशन उपकरणों के संचालन का अनुभव हो। खासतौर पर सिग्नल कोर में काम कर चुके उम्मीदवारों को वरीयता मिलने की संभावना है।

बिना परीक्षा होगा चयन

इस भर्ती में लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा नहीं होगी। चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच, मेडिकल परीक्षण तथा चरित्र एवं पूर्ववृत्त का सत्यापन किया जाएगा। सभी निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले चयनित उम्मीदवारों को 15 दिन की कैप्सूल ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

हर महीने मिलेगा 20 हजार रुपये मानदेय

चयनित SPO को हर महीने 20,000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। यह राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसके अलावा एक बार 3,000 रुपये यूनिफॉर्म भत्ता और आधिकारिक यात्रा के लिए 150 रुपये प्रतिदिन TA/DA का प्रावधान है। इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! बीना स्टेशन पर निर्माण कार्य से 64 ट्रेनें प्रभावित, देखें पूरी डिटेल

दस्तावेजों की पूरी तैयारी रखें

उम्मीदवारों को आवेदन के समय भरा हुआ आवेदन फॉर्म, मूल शैक्षणिक एवं सेवा प्रमाणपत्र, सत्यापित फोटोकॉपी का एक सेट, जरूरी शपथपत्र और चार हालिया रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाने होंगे। उम्मीदवारों को सलाह है कि दस्तावेज जमा करने से पहले आधिकारिक भर्ती नोटिस में दी गई सभी पात्रता शर्तों और आवश्यक प्रमाणपत्रों की जानकारी ध्यान से जांच लें।