Haryana Police Recruitment 2026: हरियाणा में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने 5500 पदों के लिए आयोजित परीक्षा की कटऑफ सूची जारी कर दी है। इस बार जारी हुए परिणामों ने कई अभ्यर्थियों को चौंका दिया है, क्योंकि कुछ आरक्षित वर्गों की कटऑफ अनारक्षित वर्ग से भी अधिक देखने को मिली है।
बीईसीआईएल में 28 पदों पर भर्ती की घोषणा, मेडिकल लैब तकनीशियन सहित आवेदन 27 अप्रैल तक
शारीरिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
आयोग ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों के लिए शारिरिक माप परीक्षण (PMT) 20 अप्रैल से पंचकुला में शुरू होगा। इसके लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं, जिन्हें उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत कुल पदों के मुकाबले करीब 15 गुना ज्यादा उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
BPSC TRE 4.0 भर्ती: 46,882 पदों का नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा
सामान्य ड्यूटी की कटऑफ में बड़ा अंतर
सामान्य ड्यूटी पदों के लिए कटऑफ इस प्रकार रहा:
- अनारक्षित वर्ग: 52.17
- ईडब्ल्यूएस: 71.93
- बीसी-ए: 65.06
- बीसी-बी: 69.90
- ओएससी: 64.04
- डीएससी: 57.85
सबसे हैरानी की बात यह रही कि ईडब्ल्यूएस वर्ग का कटऑफ अनारक्षित वर्ग से काफी अधिक दर्ज किया गया।
रेलवे पुलिस भर्ती में भी बढ़ा कटऑफ

रेलवे पुलिस पदों के लिए भी प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी रही। इस श्रेणी में कटऑफ इस प्रकार है:
- अनारक्षित वर्ग: 75.04
- ईडब्ल्यूएस: 81.31
- बीसी-ए: 78.23
- बीसी-बी: 80.32
- ओएससी: 76.08
- डीएससी: 72.97
इस सूची से साफ है कि ईडब्ल्यूएस और बीसी-बी श्रेणी में सबसे अधिक कटऑफ देखने को मिला है।
BTSC Jobs 2026: पॉलिटेक्निक कॉलेजों में इंस्ट्रक्टर की बंपर भर्ती, जानें उम्र सीमा और योग्यता
आयोग की तैयारियां और निर्देश
बताते चलें कि, हिम्मत सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि उम्मीदवार एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पीएमटी के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। स्टेडियम में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों को साइट प्लान ध्यान से देखने की सलाह दी गई है, ताकि वे एंट्री गेट, बायोमेट्रिक सेंटर, परीक्षा हॉल और एग्जिट रूट की जानकारी पहले से समझ सकें।
परीक्षा केंद्र पर विशेष व्यवस्था
परीक्षा स्थल पर अलग-अलग प्रवेश और निकास मार्ग बनाए गए हैं। बायोमेट्रिक जांच के लिए विशेष काउंटर लगाए गए हैं। साथ ही उम्मीदवारों के लिए बैग रखने और अन्य जरूरी सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। जिन अभ्यर्थियों का सीईटी के दौरान बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हो सका था, उनका सत्यापन गेट नंबर 3 पर किया जाएगा।
AI के दौर में बदल रहा शिक्षा क्षेत्र, टीचिंग से ज्यादा इन नौकरियों की बढ़ेगी मांग









