Haryana Municipal Election: हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधायां तेज हो गई है। शनिवार शाम के साथ ही नामांकर प्रक्रिया आधिकारिक रूप से समाप्त हो गई। इस बार चुनाव में तीन नगर निगमों सहित कुल सात निकायों के लिए उम्मीदवारों ने अपने-अपने पर्चे दाखिल किए हैं। पूरे राज्य में कुल 776 प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है, जिससे स्थानीय राजनीति में प्रतिस्पर्धा का माहौल बन गया है।
Haryana Municipal Election: निकाय चुनाव से पहले झटका, खर्च का ब्योरा न देने पर 115 उम्मीदवार अयोग्य
Haryana Municipal Election: उम्मीदवारों की संख्या
बताते चलें कि, इन 776 नामांकर पत्रों में अलग-अलग पदों के लिए उम्मीदवार शामिल हैं। मेयर पद के लिए 29 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है, जबकि नगर परिषद और नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए 38 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे अधिक संख्या पार्षद (सदस्य) पद के लिए देखने को मिली है, जहां 709 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। इससे साफ है कि जमीनी स्तर की राजनीति में इस बार कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
Haryana Municipal Election:नामांकन जांच और आगे की प्रक्रिया
आपको बता दें कि, चुनाव प्रक्रिया के तहत 27 अप्रैल को दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद 28 अप्रैल तक उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। इसी दिन शाम को सभी योग्य उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए जाएंगे। इसके बाद चुनाव प्रचार और रणनीति का दौर और तेज हो जाएगा।
रेवाड़ी में सबसे ज्यादा नामांकन

इस बार सबसे अधिक नामांकन रेवाड़ी जिले में दर्ज किए गए हैं। यहां कुल 185 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इनमें अध्यक्ष पद के लिए 7 उम्मीदवार और सदस्य पद के लिए 178 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। रेवाड़ी में इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों का उतरना इस क्षेत्र में कड़ी राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का संकेत देता है।
अन्य जिलों में नामांकन का आंकड़ा
राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी उम्मीदवारों की अच्छी-खासी भागीदारी देखने को मिली है। अंबाला में कुल 103 नामांकन हुए हैं, जिनमें 7 मेयर पद और 96 सदस्य पद के लिए हैं। पंचकूला में 132 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 9 मेयर पद के दावेदार और 123 सदस्य पद के उम्मीदवार शामिल हैं। सोनीपत में कुल 123 नामांकन हुए हैं, जिनमें 13 मेयर पद और 110 सदस्य पद के उम्मीदवार हैं।
इसके अलावा धारूहेड़ा में 98 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है, जिनमें 12 अध्यक्ष पद और 86 सदस्य पद के लिए हैं। सांपला में कुल 65 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 15 अध्यक्ष और 50 सदस्य पद के लिए दावेदार हैं। उकलाना में 70 नामांकन हुए हैं, जिनमें 4 अध्यक्ष पद और 66 सदस्य पद के लिए उम्मीदवार शामिल हैं।
Haryana Municipal Election: हरियाणा में आरक्षण नियम कड़े, बाहरी SC-BC सर्टिफिकेट पर रोक
सदस्य पद पर कड़ी टक्कर के संकेत
इस बार के चुनाव में सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा सदस्य पद के लिए देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से यह स्पष्ट है कि स्थानीय स्तर पर राजनीतिक भागीदारी बढ़ी है और हर सीट पर मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है।
चुनावी माहौल में बढ़ी हलचल
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब चुनाव प्रचार का दौर शुरू होगा। उम्मीदवार मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगे। आने वाले दिनों में हरियाणा के इन निकायों में चुनावी हलचल और तेज होने की संभावना है, जिससे स्थानीय राजनीति में नई दिशा देखने को मिल सकती है।









