Haryana News: हरियाणा सरकार ने ग्रामील जल कर्मियों के हित में एक जरूरी फैसला लिया है। ऐसे मे राज्य सरकार ने इन कर्मचारियों को अब कुशल श्रेणी में शामिल करने का निर्णय लागू कर दिया है, जिससे उन्हें पहले की तुलना में अधिक वेतन मिलेगा। इस फैसले से ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग के तहत कार्यरत हजारों कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलने वाला है।
UP Recruitment 2026: 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकली बंपर भर्ती, जानें पूरी डिटेल
7 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा
जानकारी के अनुसार, इस निर्णय का लाभ राज्य के 7 हजार से ज्यादा ग्रामीण जल कर्मियों को मिलेगा। लंबे समय से कर्मचारी वेतन बढोतरी और श्रेणी सुधार की मांग कर रहे थे। अब सरकार के इस कदम से कर्मचारियो मे खुशी का माहौल है।
श्रम आयुक्त कार्यालय ने जारी किए निर्देश

आपको बता दें कि, सरकार के फैसले के बाद श्रम आयुक्त कार्यालय की ओर से संबंधित विभाग को पत्र जारी कर दिया गया है। इस पत्र में नए वेतनमान को तुरंत लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय अधिकारियों को कहा गया है कि कर्मचारियों को संशोधित मानदेय जल्द से जल्द दिया जाए।
पुरानी श्रेणियों में हुआ बदलाव
पहले कर्मचारियों को अकुशल, अर्ध-कुशल और कुशल जैसी अलग-अलग श्रेणियों में बांटा जाता था। इसके अलावा ए और बी जैसी उप-श्रेणियां भी बनाई गई थीं। इन श्रेणियों के कारण कई कर्मचारियों को कम वेतन मिलता था, जिससे असमानता की स्थिति बन रही थी। अब सरकार ने इन उप-श्रेणियों को समाप्त करने का फैसला लिया है। इसके बाद कर्मचारियों को मुख्य श्रेणी के आधार पर पूरा मानदेय मिलेगा। इससे पहले कम श्रेणी में शामिल कर्मचारियों को कम भुगतान किया जाता था, लेकिन अब उन्हें भी बेहतर वेतन का लाभ मिलेगा।
कुशल श्रेणी में मिलेगा अधिक वेतन
नए आदेशों के अनुसार, कुशल श्रेणी में आने वाले कर्मचारियों को अब 18,500 रुपये प्रतिमाह का वेतन मिलेगा। यह पहले की तुलना में अधिक है और कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगा।
कर्मचारियों में खुशी का माहौल
सरकार के इस फैसले के बाद ग्रामीण जल कर्मियों में खुशी देखने को मिल रही है। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय बाद उनकी मांगों पर ध्यान दिया गया है। इससे उनके काम करने का उत्साह भी बढ़ेगा और वे बेहतर तरीके से अपनी सेवाएं दे सकेंगे।
ग्रामीण विकास कार्यों पर पड़ेगा सकारात्मक असर
विशेषज्ञों का मानना है कि कर्मचारियों को बेहतर वेतन मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में जल आपूर्ति और पंचायत से जुड़े कार्यों की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। जब कर्मचारियों को उचित मानदेय मिलेगा, तो वे अधिक जिम्मेदारी और लगन के साथ काम कर पाएंगे।
कच्चे तेल में गिरावट का बाजार पर असर, Sensex 76,220 के पार; Nifty भी 24,000 के ऊपर
सरकार का कर्मचारियों के हित में कदम
हरियाणा सरकार का यह निर्णय कर्मचारियों के हित में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। इससे न केवल कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी बल्कि विभागीय कार्यों में भी सुधार देखने को मिल सकता है।










