Hariyana News: पुलिस ने नए साल में बदमाशों को दबोचा

सोनीपत. नए साल की शुरुआत होते ही सोनीपत पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। मुरथल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 के पास सीआईए कुंडली की टीम और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश की पहचान समीर के रूप में हुई है, जिसे पैर में गोली लगने के बाद सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरे आरोपी साजिद को मौके से ही दबोच लिया गया। दोनों आरोपी सोनीपत की ईदगाह कॉलोनी के रहने वाले हैं। पुलिस के

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 1, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

सोनीपत. नए साल की शुरुआत होते ही सोनीपत पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। मुरथल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 के पास सीआईए कुंडली की टीम और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश की पहचान समीर के रूप में हुई है, जिसे पैर में गोली लगने के बाद सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरे आरोपी साजिद को मौके से ही दबोच लिया गया। दोनों आरोपी सोनीपत की ईदगाह कॉलोनी के रहने वाले हैं।
पुलिस के अनुसार, ये दोनों बदमाश करीब नौ महीने पहले बहालगढ़ थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या की वारदात में वांछित थे। सीआईए कुंडली की टीम लंबे समय से इनका पीछा कर रही थी। सूचना मिलते ही टीम ने नेशनल हाईवे 44 के पास घेराबंदी की, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में समीर के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए। सूचना मिलते ही सोनीपत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

Leave a Comment

2