Haryana News: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, बाइक रैली में शामिल हुए संजय भाटिया

'हर घर तिरंगा 2026' अभियान के तहत नई दिल्ली में भारत मंडपम से मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम तक एक भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई

Haryana News

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अगस्त 12, 2026

Haryana News: देशभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उल्लास के बीच ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान जोर-शोर से चल रहा है। इस राष्ट्रीय अभियान के तहत बुधवार को नई दिल्ली में एक भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय Fभाटिया ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भारत मंडपम से शुरू होकर मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम तक निकली इस रैली में सांसद संजय भाटिया सहित देश के कई अन्य सांसद और बड़ी संख्या में नागरिक हाथों में तिरंगा थामे नजर आए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करना था।

Haryana News: हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस का बदला अंदाज, स्कूलों को जारी हुए

भारत मंडपम से मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम तक निकली तिरंगा बाइक रैली

‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान के तहत आयोजित इस विशेष बाइक रैली को देश के माननीय उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली नई दिल्ली के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए भारत मंडपम से मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम तक पहुंची। रैली के दौरान प्रतिभागियों में गजब का उत्साह देखने को मिला।

केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2022 में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत शुरू किया गया यह अभियान अब एक व्यापक जन आंदोलन का रूप ले चुका है। वर्ष 2026 में यह अभियान 9 से 17 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष इस अभियान को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के विशेष संदर्भ और आयोजनों से भी जोड़ा गया है, जिससे इसका महत्व और अधिक बढ़ गया है।

‘तिरंगा केवल ध्वज नहीं, देश की अस्मिता और गौरव का प्रतीक’

रैली के दौरान सांसद संजय भाटिया ने राष्ट्रध्वज के महत्व पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि तिरंगा केवल एक कपड़ा या झंडा नहीं है, बल्कि यह भारत की एकता, अखंडता, गौरव, स्वाभिमान और देश की आजादी के लिए दिए गए असंख्य बलिदानों का जीवंत प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ जैसे अभियान नागरिकों को राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम हैं।

उन्होंने कहा कि जब किसी घर, प्रतिष्ठान या सार्वजनिक स्थल पर तिरंगा शान से लहराता है, तो वह देश के प्रति हर नागरिक के सम्मान और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सांसद भाटिया ने देशवासियों से अपील की कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराएं और ‘हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं।

‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ और व्यापक जनभागीदारी

इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देश भर में तिरंगा यात्राओं, रैलियों, सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही नागरिकों को ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिसके तहत लोग तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।

सांसदों से भी यह आह्वान किया गया है कि वे अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में जाकर अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करें। सांसद संजय भाटिया ने अंत में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के त्याग को याद करने का अवसर है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।

Haryana News: खाद खरीदना हुआ आसान, किसानों के लिए शुरू हुई