Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में होगा बड़ा बदलाव, 25 एकड़ में बनेगा वर्ल्ड क्लास सेंटर

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार गुरुग्राम को वैश्विक मानचित्र पर एक नई और मजबूत पहचान दिलाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

Haryana News

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अक्टूबर 4, 2026

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार गुरुग्राम को वैश्विक मानचित्र पर एक नई और मजबूत पहचान दिलाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। अपने हालिया सिंगापुर दौरे के दौरान, मुख्यमंत्री ने वहां की प्रसिद्ध सनटेक सिटी में स्थित विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर का गहन अवलोकन किया और इसकी कार्यप्रणाली, आधुनिक इंजीनियरिंग और निर्माण तकनीक की विस्तृत जानकारी ली।

इस उच्चस्तरीय दौरे में मुख्यमंत्री के साथ हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, महानिदेशक यश गर्ग, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया और एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक विनय प्रताप सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Haryana News: CM सैनी के सिंगापुर दौरे का असर, गुरुग्राम में बनेगा अत्याधुनिक

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा गुरुग्राम का कन्वेंशन सेंटर

Haryana News
हरियाणा के गुरुग्राम में होगा बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट किया कि हरियाणा सरकार सिंगापुर की सनटेक सिटी की तर्ज पर ही गुरुग्राम में लगभग 25 एकड़ के विशाल क्षेत्र में एक भव्य कन्वेंशन सेंटर विकसित करने जा रही है। इस अत्याधुनिक सेंटर में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उच्च स्तरीय तकनीक और आधुनिक इंजीनियरिंग का इस्तेमाल किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से गुरुग्राम में बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, वैश्विक व्यापारिक बैठकें, भव्य प्रदर्शनियां और अन्य बड़े सांस्कृतिक व व्यावसायिक आयोजन आसानी से हो सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया है कि इस विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण से गुरुग्राम की वैश्विक प्रतिष्ठा और अधिक मजबूत होगी। इसके साथ ही राज्य में नए निवेश को बढ़ावा मिलेगा, व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आएगी और हरियाणा की अर्थव्यवस्था को एक नया संबल प्राप्त होगा।

मानेसर में विकसित होगा सुंदर पार्क और अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर

शहरी विकास और नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सरकार मानेसर में अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के साथ-साथ एक भव्य और सुंदर पार्क का भी निर्माण करेगी।

इस पहल से मानेसर क्षेत्र के समग्र विकास को तीव्र गति मिलेगी।

स्थानीय नागरिकों को न केवल बेहतरीन नागरिक सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि उन्हें एक हरा-भरा, स्वच्छ और खुला प्राकृतिक वातावरण भी प्राप्त होगा।

पर्यावरण संरक्षण और जल प्रबंधन पर विशेष जोर

Haryana News
हरियाणा के गुरुग्राम में होगा बड़ा बदलाव

सिंगापुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रसिद्ध ‘गार्डन्स बाय द बे’ का भी दौरा किया। यहां उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, दुर्लभ पौधों की प्रजातियों के संवर्द्धन और उन्नत जल प्रबंधन तकनीकों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष रूप से जल आपूर्ति और संरक्षण से जुड़ी पर्यावरण-अनुकूल प्रणालियों की जानकारी ली।

इस दौरान ‘गार्डन्स बाय द बे’ में मौजूद भारतीय और विदेशी पर्यटकों ने मुख्यमंत्री से आत्मीय मुलाकात की, उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और कई परिवारों ने सेल्फी भी ली। मुख्यमंत्री ने भी बेहद सहज भाव से पर्यटकों से बातचीत की।

Haryana News: सिंगापुर दौरे पर CM सैनी, बिजनेस फोरम के साथ जंगल सफारी