Haryana News: कुरुक्षेत्र में बढ़ी सोलर ऊर्जा की रफ्तार, 4,677 घर रोशन करने का संकल्प

कुरुक्षेत्र में सोलर ऊर्जा को लेकर ऐसा क्या हुआ कि पूरे हरियाणा में बना नंबर-1, हजारों घरों तक पहुंच रही सरकारी सब्सिडी, बिजली बिल में बड़ी राहत और अब 7000 से ज्यादा सोलर पैनल लगाने की तैयारी ने बढ़ाई लोगों की उत्सुकता, जानिए पूरी योजना और इसके पीछे की बड़ी वजह

कुरुक्षेत्र में बढ़ी सोलर ऊर्जा की रफ्तार

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मई 9, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Haryana News: हरियाणा में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा बिजली वितरण निगम लगातार प्रभावी कदम उठा रहा है। इसी दिशा में कुरुक्षेत्र सर्कल ने उल्लेखनी उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। निगम के एस.ई.मदन गोपाल जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 मार्च 2026 तक 4,677 घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन विभाग ने इससे आगे बढ़ते हुए 5,117 सोलर सिस्टम स्थापित कर दिए। इस प्रकार निगम ने निर्धारित लक्ष्य का लगभग 110 प्रतिशत पूरा किया।

Haryana News: वोट के बदले शादी का वादा! हरियाणा BJP MLA का बयान हुआ वायरल

नए वित्तीय वर्ष में और बड़े लक्ष्य की तैयारी

उन्होंने बताया कि अप्रैल माह के दौरान भी करीब 700 नए सोलर पैनल लगाए गए हैं। आगामी वित्तीय वर्ष में जहां लगभग 3,800 सोलर पैनल लगाने का प्रारंभिक लक्ष्य रखा गया था, वहीं विभाग ने इसे बढ़ाकर 7,000 से अधिक सोलर सिस्टम लगाने का संकल्प लिया है। निगम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सौर ऊर्जा से जोड़कर बिजली की बचत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

सरकार की सब्सिडी योजनाओं का मिल रहा लाभ

सरकार की सब्सिडी योजनाओं का मिल रहा लाभ
सरकार की सब्सिडी योजनाओं का मिल रहा लाभ

एस.ई. ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों को सोलर सिस्टम लगाने पर आकर्षक सब्सिडी दी जा रही है। दो किलोवाट क्षमता तक के सोलर सिस्टम पर उपभोक्ताओं को 60 हजार रुपये तक की सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं तीन किलोवाट से लेकर 10 किलोवाट तक के सिस्टम पर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। इससे आम लोगों के लिए सोलर ऊर्जा अपनाना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है।

बी.पी.एल. परिवारों और कर्मचारियों के लिए विशेष सुविधा

मदन गोपाल जिंदल ने बताया कि जिन बी.पी.एल. परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम है, उन्हें अतिरिक्त सरकारी सहायता प्रदान की जा रही है। इस सहायता के कारण कई परिवारों का सोलर पैनल लगाने का अधिकांश खर्च कवर हो जाता है।

इसके अलावा निगम आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को बैंक लोन और विभागीय ऋण सुविधाओं की जानकारी भी दे रहा है। ऐसे उपभोक्ता जो पिछले तीन वर्षों से लगातार समय पर बिजली बिल जमा कर रहे हैं, उन्हें भी सोलर पैनल लगाने के लिए ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही सरकारी कर्मचारियों को भी विशेष लोन सुविधा का लाभ दिया जा रहा है।

Haryana News: J-Form व्हाट्सएप पर भेजने की नई सुविधा शुरू, किसानों को बड़ी राहत

“सोलर मंथ” के तहत चलेंगे जागरूकता अभियान

उन्होंने बताया कि मई माह को “सोलर मंथ” के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान गांवों में 8 से 10 बड़े जागरूकता अभियान आयोजित किए जाएंगे। लोगों को पंपलेट, डिजिटल बोर्ड और जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से सौर ऊर्जा के फायदे, सरकारी योजनाओं और सब्सिडी संबंधी जानकारी दी जाएगी। इस अभियान में जिला प्रशासन और डी.सी. कार्यालय का भी सहयोग लिया जा रहा है।

नेट मीटरिंग से घटेगा बिजली बिल

नेट मीटरिंग से घटेगा बिजली बिल
नेट मीटरिंग से घटेगा बिजली बिल

एस.ई. ने बताया कि नेट मीटरिंग प्रणाली उपभोक्ताओं के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। इस व्यवस्था के तहत घरों में सोलर पैनल से तैयार अतिरिक्त बिजली को निगम के ग्रिड में भेजा जा सकता है। बाद में निगम द्वारा उपभोक्ता द्वारा इस्तेमाल की गई बिजली और ग्रिड में भेजी गई बिजली का हिसाब लगाकर अंतिम बिल तैयार किया जाता है। इससे बिजली बिल में काफी राहत मिलती है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकार की सोलर योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और स्वच्छ, सस्ती तथा पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा को अपनाकर बिजली बचत में सहयोग करें।

Haryana News: अंबाला में विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार, बोले मुख्यमंत्री नायब सैनी

2