Haryana News: ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय दल ने कुल 39 पदक (13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य) हासिल कर पदक तालिका में चौथा स्थान प्राप्त किया है। इन कुल पदकों में से अकेले हरियाणा के खिलाड़ियों ने 11 पदकों का योगदान दिया है, जिसमें 7 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। इस प्रकार देश के लगभग एक-तिहाई पदकों पर हरियाणा के एथलीटों का कब्जा रहा है।
तुलना करें तो 2022 के बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा ने 20 पदक जीते थे। इस बार पदकों की संख्या में आई कमी का कारण खिलाड़ियों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि मेजबान स्कॉटलैंड द्वारा बजट की कमी के चलते खेलों की संख्या 19 से घटाकर 10 करना है। कुश्ती, बैडमिंटन, हॉकी और क्रिकेट जैसे 9 प्रमुख खेलों के बाहर होने से हरियाणा के लगभग 14 पदकों के अवसर समाप्त हो गए, जिससे राज्य के खिलाड़ियों को बड़ा झटका लगा।
Haryana News: हरियाणा पुलिस के डॉग स्क्वाड का बड़ा कारनामा, छह महीने में ड्रग्स के 48 केस पकड़े
मुक्केबाजी और एथलेटिक्स में हरियाणा का जलवा
इस बार के खेलों में हरियाणा का दबदबा मुख्य रूप से मुक्केबाजी में देखने को मिला।
स्वर्ण पदक विजेता: भिवानी के सचिन सिवाच, साक्षी चौधरी ढांडा, प्रीति पंवार, प्रिया घणघस, जैस्मीन लांबोरिया और हिसार के अंकुश पंघाल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
रजत और कांस्य पदक: हिसार के नरेंद्र बेरवाल ने रजत पदक जीता। इसके अलावा, झज्जर की शर्मीला ने महिला शॉटपुट (एफ-57) में स्वर्ण हासिल किया। भाला फेंक में पानीपत के नीरज चोपड़ा ने रजत और भिवानी के यशवीर ने कांस्य पदक जीता। वहीं, भिवानी की सीमा ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता में देश का खाता पहली बार खोला।
राज्य सरकार की प्रोत्साहन राशि और मुख्यमंत्री का बयान
खिलाड़ियों के इस बेहतरीन प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा सरकार ने आकर्षक नकद पुरस्कार राशि की घोषणा की है:
स्वर्ण पदक: 1.50 करोड़ रुपये
रजत पदक: 75 लाख रुपये
कांस्य पदक: 50 लाख रुपये
चौथा स्थान: 15 लाख रुपये
प्रतिभागिता: 7.50 लाख रुपये
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रदेश देश की ‘खेल राजधानी’ है। उन्होंने कहा कि भारत के 13 स्वर्ण पदकों में से 7 अकेले हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। राज्य सरकार खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण, विशेष छात्रवृत्ति और बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि युवा भविष्य में भी देश का नाम रोशन करते रहें।
Haryana News: हरियाणा भाजपा में बदलाव की लहर, भूपेश्वर दयाल को मिली अहम जिम्मेदारी










