Haryana News: भीषण गर्मी में महंगा हुआ नारियल पानी, सप्लाई भी हुई कम

फरीदाबाद में भीषण गर्मी के बीच नारियल पानी अचानक इतना महंगा क्यों हो गया? शहर में बढ़ती डिमांड और कम होती सप्लाई ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। दुकानदार भी कीमत बढ़ने की असली वजह बता रहे हैं। आखिर क्या है इसके पीछे का पूरा कारण, जानिए इस खास रिपोर्ट में।

भीषण गर्मी में महंगा हुआ नारियल पानी

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मई 24, 2026

Haryana News: फरीदाबाद में इन दिनों तेज गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। शहर का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे और प्राकृतिक पेय पदार्थों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इस भीषण गर्मी में नारियल पानी लोगों की पहली पसंद बन गया है। शरीर को ठंडक और ऊर्जा देने वाला नारियल पानी अब हर उम्र के लोगों की जरूरत बन चुका है।

Haryana News: हरियाणा में श्रम क्रांति, मंत्री अनिल विज की पहलों से बदल रही श्रमिकों की तकदीर

अचानक बढ़ी डिमांड से सप्लाई पर पड़ा असर

गर्मी बढ़ने के साथ ही नारियल पानी की मांग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। पहले जहां दुकानदार आराम से ग्राहकों की जरूरत पूरी कर लेते थे, वहीं अब स्थिति बदल गई है। शहर के कई इलाकों में नारियल की सप्लाई कम पड़ने लगी है। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें समय पर पर्याप्त माल नहीं मिल पा रहा है। पहले जो नारियल आसानी से उपलब्ध हो जाते थे, अब उनकी आवक सीमित हो गई है।

60 रुपये से बढ़कर 80 रुपये तक पहुंची कीमत

नारियल पानी की बढ़ती मांग का असर इसकी कीमतों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। कुछ समय पहले तक जो नारियल 60 रुपये में मिल जाता था, अब उसी के लिए ग्राहकों को 75 से 80 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार सिर्फ मांग बढ़ना ही इसकी वजह नहीं है, बल्कि ट्रांसपोर्ट, मजदूरी, किराया और खराब होने वाले माल का खर्च भी काफी बढ़ गया है। इन सभी खर्चों को जोड़कर ही नई कीमत तय करनी पड़ रही है।

दक्षिण भारत से आती है सप्लाई

भारत में नारियल की सबसे ज्यादा पैदावार केरल, तमिलनाडु और दक्षिण भारत के अन्य राज्यों में होती है। वहीं से अलग-अलग शहरों में नारियल भेजे जाते हैं। गर्मी के मौसम में देशभर में इसकी मांग बढ़ने से सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ जाता है। यही कारण है कि कई बार दुकानदारों को समय पर माल नहीं मिल पाता और बाजार में कीमतें बढ़ जाती हैं।

दुकानदारों की बढ़ी चुनौती

दुकानदारों की बढ़ी चुनौती
दुकानदारों की बढ़ी चुनौती

फरीदाबाद के सेक्टर-8 में पिछले 15 वर्षों से नारियल पानी बेच रहे तालिब खान बताते हैं कि इस बार गर्मी में बिक्री पहले की तुलना में दोगुनी हो गई है। पहले जहां वे रोजाना 50 से 60 नारियल बेचते थे, वहीं अब यह संख्या करीब 120 तक पहुंच गई है। खासतौर पर सुबह और शाम के समय ग्राहकों की भीड़ ज्यादा रहती है।

तालिब का कहना है कि वे बेंगलुरु से नारियल मंगवाते हैं, लेकिन इस समय सप्लाई कम होने के कारण उन्हें पीछे से ही नारियल महंगे दामों में मिल रहे हैं। यही वजह है कि उन्हें ग्राहकों को भी अधिक कीमत पर नारियल पानी बेचना पड़ रहा है।

ग्राहकों को देनी पड़ रही सफाई

दाम बढ़ने के बाद कई ग्राहक नाराजगी भी जताते हैं। ऐसे में दुकानदारों को उन्हें पूरी स्थिति समझानी पड़ती है। तालिब बताते हैं कि लोग पूछते हैं कि नारियल पानी इतना महंगा क्यों हो गया, तब उन्हें बताना पड़ता है कि सप्लाई कम होने और खर्च बढ़ने के कारण कीमतें बढ़ी हैं। उनका कहना है कि मुनाफा पहले जितना नहीं बच रहा, लेकिन कारोबार जारी रखना जरूरी है क्योंकि इसी से उनके परिवार का पालन-पोषण होता है।

गर्मियों के लिए परफेक्ट तड़के वाला प्याज-टमाटर रायता, स्वाद और सेहत दोनों में बेहतरीन

गर्मी में बढ़ी नारियल पानी की अहमियत

भीषण गर्मी के इस दौर में नारियल पानी लोगों के लिए राहत का बड़ा साधन बन गया है। डॉक्टर भी गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए प्राकृतिक पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह देते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में यदि तापमान और बढ़ता है तो नारियल पानी की मांग और कीमत दोनों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।