Haryana News: हरियाणा सरकार राज्य में नागरिक उड्डयन इलाके को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में सीएम नायब सिंह सैनी ने भिवानी स्थित चौधरी बंसीलाल सिविस एयरोड्रम में करीब 31 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किए गए नए हैंगर, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) भवन, सुरक्षा चौकी और कैंटीन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा विमानन क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और देश के उभरते एविएशन हब के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।
Haryana News: हरियाणा के 379 कॉलेजों में दाखिले का मौका, 30 जून तक भर सकेंगे फॉर्म
विमान और हेलीकॉप्टर संचालन
आपको बता दें कि, सीएम ने बताया कि भिवानी एयरस्ट्रिप पर तैयार की गई आधुनिक सुविधाओं से हेलीकॉप्टर और विमानों का संचालन अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित होगा। नए हैंगर के निर्माम से विमानों के रखरखाव और तकनीकी निरीक्षण में भी आसानी होगी। इसके अलावा एयर ट्रैफिक कंट्रोल भवन के जरिए उड़ानों की निगरानी और संचालन को बेहतर बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह विकास कार्य राज्य में विमानन गतिविधियों को नई गति देगा और भविष्य में यहां विमानन प्रशिक्षण और तकनीकी सेवाओं का विस्तार भी संभव होगा।
भिवानी बन रहा है पायलट प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि चौधरी बंसीलाल एयरोड्रम में अब तक लगभग 120 प्रशिक्षु पायलट अपनी ट्रेनिंग पूरी कर चुके हैं। उन्होंने सभी प्रशिक्षित पायलटों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले समय में यहां फ्लाइट ट्रेनिंग की गतिविधियां और तेज होंगी। इससे हरियाणा के युवाओं को विमानन क्षेत्र में करियर बनाने के अधिक अवसर मिलेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि भिवानी भविष्य में देश के प्रमुख फ्लाइट ट्रेनिंग केंद्रों में शामिल हो सकता है, जिससे राज्य और देश का नाम वैश्विक एविएशन सेक्टर में और मजबूत होगा।
हिसार एयरपोर्ट से बढ़ेगा हवाई नेटवर्क
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में हवाई संपर्क को लगातार बढ़ाया जा रहा है। पहले हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़, जयपुर और अयोध्या के लिए सीधी उड़ान सेवाएं शुरू की गई थीं। अब सरकार इन सेवाओं का और विस्तार करने की तैयारी कर रही है। नई योजना के तहत हिसार एयरपोर्ट से जम्मू, अहमदाबाद और दिल्ली के लिए भी सीधी विमान सेवाएं शुरू करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और व्यापारिक तथा पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
2027 तक आधुनिक एयरपोर्ट के रूप में होगा विकसित
मुख्यमंत्री ने बताया कि हिसार एयरपोर्ट पर यात्री टर्मिनल और कार्गो टर्मिनल के निर्माण कार्य तेजी से जारी हैं। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2027 तक इस एयरपोर्ट को पूर्ण रूप से विकसित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त हवाई अड्डे के रूप में तैयार करना है। इसके पूरा होने से प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर हवाई संपर्क का लाभ मिलेगा।
हिसार में बनेगा एमआरओ हब, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि विमानन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए हिसार को एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल) हब के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां विमानों की मरम्मत, रखरखाव और तकनीकी सेवाओं से जुड़े कार्य किए जाएंगे।
इस परियोजना से विमानन उद्योग को मजबूती मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भारत में निर्मित होने वाले ‘शत्रुजीत’ हेलीकॉप्टर का निरीक्षण भी किया। अधिकारियों ने बताया कि इस हेलीकॉप्टर के कई पुर्जों का निर्माण और असेंबली अब भारत में ही की जाएगी, जिससे देश की रक्षा और विमानन क्षमताओं को और बल मिलेगा।
अंडे में खून की बूंद क्यों दिखती है? जानिए इसका वैज्ञानिक कारण










