
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में बिजली निगमों के अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में प्रदेशवासियों को निर्बाध और सुलभ बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई अहम निर्देश दिए गए और किसानों व कर्मचारियों के लिए बड़े तोहफों की घोषणा की गई। सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश को बिजली के क्षेत्र में पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाना है।
Haryana News: दिवाली से पहले हरियाणा सरकार का तोहफा, जानिए कौन लगवा सकेगा 5 हजार में सोलर
किसानों और ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए सौर ऊर्जा को बढ़ावा

बैठक में प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (पीएम-कुसुम) के तहत सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। किसानों की आमदनी बढ़ाने और प्रदेश को ऊर्जावान बनाने के लिए किसानों के खेतों की मेड़ पर सोलर पैनल लगाए जाने की योजना तैयार की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए सौर ऊर्जा आधारित विशेष योजना बनाई जाएगी, जिसमें हर घर की छत पर कम से कम 2 किलोवाट का सोलर पावर प्लांट लगाया जाएगा ताकि उन्हें 350 यूनिट तक बिजली आसानी से मिल सके और उनके बिजली बिल शून्य हो सकें।
इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को 78,000 रुपये तक की पूरी सब्सिडी का लाभ मिलेगा। इसके अलावा, 5 लाख रुपये से अधिक वार्षिक आय वाले उपभोक्ताओं को सोलर प्लांट लगवाने पर सरकार द्वारा 1 लाख रुपये (जिसमें 22,000 रुपये की अतिरिक्त राशि शामिल है) की सब्सिडी दी जाएगी।
बिजली कर्मचारियों को जोखिम भत्ता और जॉब सिक्योरिटी

मुख्यमंत्री ने बिजली कर्मचारियों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उन्हें 5,000 रुपये (संशोधित निर्देशानुसार) मासिक जोखिम भत्ता देने की बड़ी घोषणा की है, जिससे हजारों कर्मचारियों को सीधा वित्तीय लाभ मिलेगा। युवाओं की जॉब सिक्योरिटी से जुड़ी सभी आवश्यक औपचारिकताओं को एक सप्ताह के भीतर पूरा करने के निर्देश सभी एचओडी (HODs) को दिए गए हैं।
उद्योगों और शहरी नागरिकों के लिए निर्देश
गुरुग्राम में मिलेनियम सिटी के ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के आरडब्ल्यूए उपभोक्ताओं को महंगी बिजली मिलने की शिकायतों पर वरिष्ठ अधिकारियों को उचित नॉर्म्स तय करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में उद्योगों को सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति जारी रखने को कहा गया। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत मार्च 2027 तक 2 लाख 22 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। यमुनानगर में 800 मेगावाट का नया पावर प्लांट लगाने और पानीपत, झज्जर तथा हिसार (खेदड़) में अतिरिक्त यूनिट्स व टेस्टिंग लैब की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
‘मॉडल सोलर विलेज’ और बुनियादी ढांचा

हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जो ‘मॉडल सोलर विलेज’ योजना के तहत गरीब परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर प्लांट लगवा रहा है। इसके साथ ही, प्रदेश के 248 नए स्कूल भवनों और सरकारी संस्थानों पर सोलर पैनल स्थापित किए जा रहे हैं। ‘म्हारा गांव जगमग गांव’ योजना के तहत प्रदेश के 6,105 गांवों में 24 घंटे निर्बाध बिजली सप्लाई दी जा रही है, जिससे ग्रामीण जीवन आसान हो रहा है।
Haryana News: हरियाणा में भर्ती प्रक्रिया पर CM सैनी का बड़ा बयान, पारदर्शिता पर दिया जोर











