Haryana News: गानों में गालियों पर सख्ती, हरियाणा महिला आयोग ने लिया बड़ा एक्शन

हरियाणा में गानों में इस्तेमाल हो रही अभद्र भाषा को लेकर महिला आयोग के सख्त रुख ने म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है क्या अब कलाकारों को अपने कंटेंट पर नियंत्रण रखना होगा और क्या इस कार्रवाई के बाद और भी बड़े नाम जांच के दायरे में आएंगे जानिए पूरी रिपोर्ट

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 17, 2026

Haryana News: हरियाणा में बढ़ते विवादों के बीत महिला आयोग ने गायक मासूम शर्मा के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने उन्हें नोटिस जारी करते हुए 18 अप्रैल को करनाल में पेश होने के लिए कहा है। यह कदम उस घटना के बाद उठाया गया है, जिसमें आरोप है कि देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंद से छात्रों के सामने अपमानजनक भाषा और गालियों का इस्तेमाल किया। इस मामले की जानकारी हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने दी, जिन्होंने इसे समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया।

Haryana News: नशे में टल्ली पुलिसकर्मी ने मचाया तांडव, एक के बाद एक कई गाड़ियों को रौंदा!

“गन और गंदा कल्चर” पर सख्त टिप्पणी

आपको बता दें कि, रेणु भाटिया ने कहा कि कुछ लोग अपने गानों और प्रदर्शन के जरिए समाज में गलत संस्कृति के बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने इसे “गन और गंदा कल्चर” करार देते हुए कहा कि ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कला और मनोरंजन में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन अगर इससे समाज में नकारात्मक संदेश जाता है, तो उस पर रोक लगाना जरूरी है।

मंच से अभद्र भाषा पर उठे सवाल

आयोग के अनुसार, सार्वजनिक मंच पर छात्रों के सामने इस तरीके से भाषा का इस्तेमाल करना बेहद आपत्तिजनक हैं। रेणु भाटिया ने कहा कि अगर किसी कलाकार को कोई समस्या थी, तो वह वहां मौजूद पुलिस की मदद ले सकते थे, लेकिन मंच से अपशब्द कहना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के सम्मान की बात करने वाले लोग जब गानों में “मां-बहन” जैसे शब्दों का अपमानजनक उपयोग करते हैं, तो यह दोहरी मानसिकता को दर्शाता है।

गाली दो और माफी मांगोसंस्कृति पर हमला

रेणु भाटिया ने इस प्रवृत्ति की कड़ी आलोचना की, जिसमें पहले विवादित बातें कही जाती हैं और बाद में माफी मांग ली जाती है। उन्होंने इसे “घटिया सोच” बताते हुए कहा कि अब केवल माफी मांगना पर्याप्त नहीं होना चाहिए। उनका कहना है कि समाज को मिलकर इस तरह के कंटेंट और व्यवहार के खिलाफ खड़ा होना होगा।

Haryana News: “BJP सरकार सिर्फ कागजों में…”विनेश फोगाट ने खिलाड़ी की मौत को लेकर जताया दुख

डिजिटल कंटेंट पर सेंसरशिप की मांग

महिला आयोग ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए सरकार को सुझाव भी दिए हैं। रेणु भाटिया ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर डिजिटल कंटेंट पर नियंत्रण के लिए एक मजबूत व्यवस्था बनाने की मांग की है। उन्होंने फिल्मों की तरह गानों, सोशल मीडिया और रील्स के लिए भी सेंसरशिप लागू करने और आपत्तिजनक सामग्री पर तुरंत कार्रवाई के लिए विशेष तंत्र बनाने का सुझाव दिया है।

कलाकारों से जिम्मेदारी निभाने की अपील

आयोग ने संगीत और मनोरंजन से जुड़े लोगों से अपील की है कि वे अपनी रचनाओं में महिलाओं के सम्मान का ध्यान रखें। यदि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री पाई जाती है, तो आयोग सख्त कार्रवाई करेगा।

महिलाओं के अधिकारों पर भी जोर

रेणु भाटिया ने इस दौरान नारी वंदन अधिनियम का भी जिक्र किया और कहा कि इससे महिलाओं को संसद और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। उन्होंने इसे “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य की दिशा में एक अहम कदम बताया और कहा कि इससे महिलाओं को नीति निर्माण में अधिक भागीदारी मिलेगी।

Haryana News: इंडस्ट्रियल प्लॉट केस में भूपेंद्र हुड्डा पर कसा शिकंजा, जांच तेज