Haryana News: हरियाणा में नए सेक्टरों की तैयारी, 13 शहरों का बदलेगा नक्शा

Haryana News: हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम, सोनीपत समेत 13 शहरों के लिए ऐसा मास्टर प्लान तैयार किया है, जिससे हजारों किसानों, जमीन मालिकों और घर खरीदने वालों की किस्मत बदल सकती है। आखिर सरकार क्यों खरीद रही है 33 हजार एकड़ जमीन और किसे होगा सबसे बड़ा फायदा, जानिए पूरी कहानी।

हरियाणा में नए सेक्टरों की तैयारी

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जुलाई 10, 2026

Haryana News: हरियाणा सरकार ने शहरी विकास को नई दिशा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। गुरुग्राम, सोनीपत समेत 13 प्रमुख शहरों में नए रिहायशी और व्यावसायिक सेक्टर विकसित किए जाएंगे। इसके लिए दूसरे चरण में करीब 33 हजार एकड़ जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Firozabad Aarav Case: डेढ़ साल के मासूम की पटककर हत्या करने वाले दरिंदे को फांसी, 41 दिन में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

ई-भूमि पोर्टल से होगी स्वैच्छिक खरीद

सरकार इस बार जमीन अधिग्रहण के बजाय स्वैच्छिक जमीन खरीद का तरीका अपना रही है। किसान और भूमि मालिक ई-भूमि पोर्टल पर अपनी जमीन बेचने के लिए आवेदन कर सकेंगे। वे खुद अपनी जमीन की कीमत का प्रस्ताव भी दे पाएंगे।

31 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

इच्छुक भूमि मालिक 31 अगस्त तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद सरकार जमीन मालिकों से बातचीत कर उचित कीमत तय करेगी। इससे विवाद और कानूनी अड़चनों की आशंका कम होगी।

नए सेक्टरों में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

HSVP खरीदी गई जमीन पर आवासीय सेक्टर, कमर्शियल हब, औद्योगिक टाउनशिप, अस्पताल, चौड़ी सड़कें, पार्क और सीवेज सिस्टम जैसी सुविधाएं विकसित करेगा।

मध्यम वर्ग को मिल सकती है राहत

सरकारी सेक्टर लॉन्च होने से गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में प्लॉट और फ्लैट के किफायती विकल्प बढ़ सकते हैं। इससे निजी बिल्डरों की मनमानी कीमतों पर भी असर पड़ सकता है।

तबादला प्रक्रिया के अंतिम दिन शिक्षा विभाग ने जारी किए 919 आदेश

उद्योग और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

बड़े लैंड बैंक से हरियाणा में नए उद्योगों और निवेशकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी। यह योजना प्रदेश के शहरी और औद्योगिक विकास को नई रफ्तार दे सकती है।