Municipal Elections: कांग्रेस ने घोषित किए अंबाला और सोनीपत के मेयर उम्मीदवार, देखें लिस्ट

हरियाणा नगर निगम चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है। पार्टी ने अंबाला मेयर पद के लिए कुलविंद्र कौर और सोनीपत के लिए कमल दीवान के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। 10 मई को होने वाले मतदान से पहले पार्टी ने सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की है। जल्द ही पंचकूला के उम्मीदवार का भी ऐलान होगा।

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अप्रैल 18, 2026

Municipal Elections: हरियाणा में होने वाले आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। इसी क्रम में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बड़ा दांव चलते हुए अंबाला और सोनीपत नगर निगम के महापौर (मेयर) पद के लिए अपने आधिकारिक प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा दी है। पार्टी की इस घोषणा ने चुनावी बिसात पर विपक्षी दलों के सामने नई चुनौती पेश कर दी है।

अंबाला एवं सोनीपत में उम्मीदवारों का चयन

बताते चले कि, हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करते हुए पार्टी की चुनावी रणनीति स्पष्ट की। अंबाला नगर निगम, जो इस बार बीसी (बी) महिला वर्ग के लिए आरक्षित है, वहां से कुलविंद्र कौर (Kulvinder Kaur) को चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं, सोनीपत नगर निगम के सामान्य पद के लिए पार्टी ने अनुभवी चेहरे कमल दीवान (Kamal Dewan) पर भरोसा जताया है। कमल दीवान वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष हैं और उनकी पहचान एक जमीनी नेता के रूप में है।

कमल दीवान की दावेदारी के पीछे का तर्क

सोनीपत से उम्मीदवार बनाए गए कमल दीवान एक मजबूत और प्रतिष्ठित राजनीतिक पृष्ठभूमि (Political Background) रखते हैं। उनके पिता स्वर्गीय देवराज दीवान इस क्षेत्र के बेहद लोकप्रिय नेता रहे हैं, जिसका लाभ कांग्रेस को इस चुनाव में मिलने की उम्मीद है। प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार, पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन में सामाजिक संतुलन और स्थानीय रसूख को प्राथमिकता दी है, ताकि जनता के बीच एक सकारात्मक संदेश जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस का परचम लहराएंगे।

पंचकूला नगर निगम के लिए आगामी घोषणा

आपको बता दे कि, पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह इन चुनावों को पूरी एकजुटता के साथ लड़ने जा रही है। राव नरेंद्र सिंह ने संगठनात्मक मजबूती (Organizational Strength) पर जोर देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अभी से चुनाव अभियान में जुट जाएं। साथ ही, उन्होंने यह भी संकेत दिए कि पंचकूला नगर निगम के मेयर पद के लिए प्रत्याशी के नाम पर विचार चल रहा है और इसकी आधिकारिक घोषणा भी बहुत जल्द की जाएगी। कांग्रेस का लक्ष्य तीनों नगर निगमों में जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक पकड़ को और मजबूत करना है।

चुनाव आयोग का कार्यक्रम

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, हरियाणा राज्य चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, अंबाला, सोनीपत और पंचकूला नगर निगमों के लिए मतदान (Voting Date) 10 मई 2026 (रविवार) को होगा। चुनाव की प्रक्रिया 21 अप्रैल से नामांकन दाखिल करने के साथ शुरू होगी, जो 25 अप्रैल तक चलेगी। 27 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 28 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है।

मतगणना और चुनावी परिणाम की अंतिम तिथि

10 मई को होने वाले मतदान के बाद, सभी की निगाहें मतगणना और नतीजों (Counting and Results) पर टिकी रहेंगी, जिनकी घोषणा 13 मई 2026 को की जाएगी। यदि किसी कारणवश किसी बूथ पर दोबारा मतदान की स्थिति बनती है, तो वह प्रक्रिया 12 मई को संपन्न कराई जाएगी। हरियाणा कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए ‘डोर-टू-डोर’ कैंपेन और जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा तैयार कर ली है।