Haryana News: हरियाणा में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पिछले कुथ दिनों की तुलना में अब गर्मी का असर लगातार बढ़ने लगा है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के अधिकतम तापमान में करीब 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फिलहाल तापमान सामान्य स्तप के आसपास बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में लोगों को तेज गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में और वृद्धि देखने को मिलेगी।
Haryana News: हरियाणा बिजली निगम का बड़ा फैसला, अब बिना लिखित अनुमति नहीं होगा लाइन पर काम
17 मई से पश्चिमी जिलों में लू का असर
मौसम वैज्ञानिकों ने जानकारी दी है कि 17 मई से हरियाणा के पश्चिमी इलाकों में हीट वेव यानी लू चलने की संभावना है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिन के समय गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। खासतौर पर दोपहर के समय बाहर निकलने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार

प्रदेश के कई जिलों में गर्मी का प्रकोप साफ दिखाई देने लगा है। पांच प्रमुख शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। सिरसा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा नारनौल में 42.5 डिग्री, हिसार में 41.4 डिग्री, रोहतक में 41.2 डिग्री और महेंद्रगढ़ में 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
आंधी और धूल भरी हवाओं की संभावना
बताते चलें कि, तेज गर्मी के साथ कुछ जिलों में मौसम अचानक बदल भी सकता है। मौसम विभाग ने सिरसा और फतेहाबाद जिलों में तेज आंधी चलने के आसार जताए गए हैं। इन इलाकों में धूल भरी हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है। विभाग ने किसानों और वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
स्वास्थ्य पर पड़ सकता है असर
सेहत को ध्यान में रखते हुए बढ़ती गर्मी और लू का असर लोगों की सेहत पर पड़ सकता है। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। अधिक तापमान के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर आना और थकावट जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी गई है।
Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, जैविक खेती पर किसानों को 50 हजार तक सहायता
लोगों को सावधानी बरतने की अपील
मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे दोपहर के समय बेवजह बाहर निकलने से बचें। अगर जरूरी काम से बाहर जाना पड़े तो सिर को ढककर निकलें और हल्के कपड़े पहनें। इसके अलावा घरों में पर्याप्त पानी और ठंडे पेय पदार्थों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। आने वाले दिनों में गर्मी के और अधिक बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है।










