Haryana News: हरियाणा सरकार राज्य में विकास कार्यों को सबसे ऊपर रखा जा रहा है, ऐसे में इसके लिए सड़क परिवहन व्यवस्था को भी आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। नई नीतियों और योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है। खासतौर पर रोडवेज सेवा में सुधार और विस्तार के प्रयासों से परिवहन व्यवस्था पहले से अधिक सुदृढ़ और तेज होती दिखाई दे रही है।
राज्य के सभी 23 जिले राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े हुए हैं, जबकि लगभग सभी गांव सड़कों से कनेक्टेड हैं। अब सरकार का ध्यान परिवहन सुविधाओं को और अधिक सुलभ और आधुनिक बनाने पर केंद्रित है।
धार्मिक रूट्स पर चलेंगी नई इलेक्ट्रिक बसें
परिवहन व्यवस्था को हरित और आधूनिक बनाने के लिए सरकार इस वित्तीय वर्ष में 50 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की योजन पर काम कर रही है। ये बसें चंडीगढ़-दिल्ली एयरपोर्ट गुरुग्राम जैसे प्रमुख रूट्स के साथ-साथ कटरा, खाटूश्याम, सालासर, हरिद्वार और अमृतसर जैसे धार्मिक स्थलों के लिए भी संचालित की जाएंगी। वर्तमान में 12 शहरों में चल रही इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा को अब सभी जिला मुख्यालयों तक विस्तार देने की योजना है। इसके साथ ही विद्यार्थियों और आम यात्रियों के लिए 1000 नई बसों को बेड़े में शामिल किया जाएगा। महिला यात्रियों और छात्राओं के लिए विशेष बसों की संख्या 273 से बढ़ाकर 500 करने का भी प्रस्ताव है।
इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बढ़ावा

राज्य सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए मौजूदा मोटर वाहन कर में दी जा रही 20 प्रतिशत छूट को और बढ़ाने पर विचार कर रही है। इसका उद्देश्य ई-वाहनों के उपयोग को बढ़ाकर प्रदूषण कम करना और परिवहन को पर्यावरण अनुकूल बनाना है।
Haryana News: मशीनरी जब्ती पर हाईकोर्ट की रोक, फूड सेफ्टी अफसरों को बड़ा झटका
ड्राइवर प्रशिक्षण और सुरक्षा पर जोर
नूंह, फरीदाबाद, अंबाला और गुरुग्राम में 140 करोड़ रुपये की लागत से चालक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इसके अलावा हर जिले में ऑटोमेटेड टेस्टिंग सेंटर बनाए जाएंगे, जिससे वाहन फिटनेस और सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाया जा सके। रोहतक के मौजूदा परीक्षण केंद्र को भी अपग्रेड कर आधुनिक टेस्टिंग सेंटर में बदला जाएगा। सभी सार्वजनिक वाहनों में ट्रैकिंग सिस्टम और महिलाओं की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन लगाए जाएंगे, जिसकी निगरानी एक केंद्रीकृत कंट्रोल रूम से की जाएगी। इसके साथ ही एक मोबाइल एप भी तैयार किया जा रहा है, जिसके जरिए बसों की लोकेशन और समय की जानकारी यात्रियों को उपलब्ध कराई जाएगी।
सड़क और बुनियादी ढांचे का बड़ा विस्तार
इस वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार 5000 किलोमीटर सड़कों के सुधार का लक्ष्य लेकर चल रही है। कई प्रमुख सड़कों को चौड़ा और आधुनिक बनाया जाएगा, जिनमें गुरुग्राम-पटौदी, झज्जर-चरखी दादरी और अन्य प्रमुख मार्ग शामिल हैं। साथ ही कई बाईपास परियोजनाओं और फ्लाईओवर निर्माण पर भी काम किया जा रहा है, जिससे ट्रैफिक दबाव को कम किया जा सके।
रेलवे ओवरब्रिज और नए प्रोजेक्ट
राज्य में 2014 के बाद से 115 नए रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण शुरू हुआ है, जिनमें से 87 पूरे हो चुके हैं। आने वाले वर्षों में और नए प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा कई प्रमुख हाईवे को चार लेन और छह लेन में बदला जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था और बेहतर होगी।
Haryana News: अब हाईटेक निगरानी में पानीपत, लगेंगे 400 आधुनिक CCTV कैमरे
मुख्यमंत्री का बयान
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित, आधुनिक और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के साथ-साथ बस बेड़े को आधुनिक बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में हजारों किलोमीटर सड़कों का सुधार किया गया है और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।









