हरियाणा के सीएम सैनी बोले- ‘चुटकुलों से नहीं भरते पेट’

चंडीगढ़. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि झूठे वादों और खोखली बातों की राजनीति करने वालों को सत्ता से बाहर करना अब पंजाब के लोगों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राजनीति सत्ता सुख का साधन नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम होनी चाहिए, लेकिन पंजाब में मौजूदा सरकार ने इसे मजाक बना दिया है। आप और कांग्रेस ने पंजाब के लोगों को किया निराश: सीएम सैनी रविवार को लुधियाना के समराला में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि पंजाब में पहले कांग्रेस और

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 12, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

चंडीगढ़.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि झूठे वादों और खोखली बातों की राजनीति करने वालों को सत्ता से बाहर करना अब पंजाब के लोगों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राजनीति सत्ता सुख का साधन नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम होनी चाहिए, लेकिन पंजाब में मौजूदा सरकार ने इसे मजाक बना दिया है।

आप और कांग्रेस ने पंजाब के लोगों को किया निराश: सीएम सैनी

रविवार को लुधियाना के समराला में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि पंजाब में पहले कांग्रेस और अब आम आदमी पार्टी, दोनों सरकारें लोगों से किए वादे निभाने में पूरी तरह विफल रही हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन सरकार ने विधानसभा चुनावों के दौरान 217 वादे किए थे, जिनमें से एक साल के भीतर 54 वादे पूरे कर दिए गए, जबकि पंजाब में चार साल बीतने के बावजूद घोषणाएं ही घोषणाएं हैं।

सीएम सैनी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि चुटकुलों से पेट नहीं भरता है। पंजाब सरकार ने चार साल निकाल दिए, लेकिन धरातल पर कोई ठोस काम नजर नहीं आता। बुजुर्गों को 2500 रुपये मासिक पेंशन देने का वादा आज तक अधूरा है, जबकि हरियाणा में बुजुर्गों को 3200 रुपये प्रति माह भत्ता दिया जा रहा है। इसी तरह महिलाओं को 1100 रुपये महीना देने का वादा भी सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया। किसानों के मुद्दे पर सीएम सैनी ने कहा कि खराब फसलों के मुआवजे को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री झूठ की राजनीति कर रहे हैं। सीएम ने वीबी-जी राम जी को लेकर पंजाब विधानसभा में पारित प्रस्ताव को बेतुका करार देते हुए कहा कि उसमें न तो कोई तथ्य है, न आंकड़े और न ही सुधार का कोई सुझाव।

सीएम सैनी ने सोशल ऑडिट का हवाला देते हुए कहा कि 13,304 ग्राम पंचायतों में से 5,915 पंचायतों के ऑडिट में 10,663 वित्तीय गबन के मामले सामने आए, लेकिन किसी पर कार्रवाई नहीं हुई। पंजाब का युवा नशे और बेरोजगारी से परेशान होकर अवैध रास्तों से विदेश जाने को मजबूर है, लेकिन सरकार के पास इसका कोई स्थायी समाधान नहीं है।

तो हमारा इतिहास कुछ और ही होता – सीएम

सीएम सैनी ने लुधियाना के माछीवाड़ा स्थित गुरुद्वारा चरण कंवल साहिब में माथा टेका। उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थल पर आकर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि गुरुओं के बलिदानों ने ही भारत की पहचान गढ़ी है। यदि ये कुर्बानियां न होतीं, तो इतिहास कुछ और ही होता। उन्होंने सभी से गुरुओं की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।इसके बाद सीएम सैनी ने प्राचीन श्री मुक्तेश्वर शिव मंदिर (मुक्तिधाम) चहिला में जाकर पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया।

Leave a Comment

2