Haryana Census 2027: हरियाणा में जनगणना 2027 की प्रक्रिया के पहले चरण की शुरुआत हो चुकी है। इस बार सरकार ने जनगणना को अधिक सरल और आधुनिक बनाने के लिए स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा शुरू की है। 16 अप्रैल से शुरू हुई यह प्रक्रिया 30 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें लोग खुद ही ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। सीएम नायब सैनी ने भी इस अभियान की शुरुआत करते हुए अपने स्व-गणना के आंकड़े दर्ज किए।
Haryana News: इंडस्ट्रियल प्लॉट केस में भूपेंद्र हुड्डा पर कसा शिकंजा, जांच तेज
दो चरणों में होगी पूरी जनगणना प्रक्रिया
आपको बता दें कि, जनगणना को इस बार दो चरणों में पूरी किया जाएगा। पहले चरण में मकानों और परिवारों से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी। यह चरण 1 मई से 30 मई तक चलेगी, जिसमें जनगणना कर्मी घर-घर जाकर डेटा इकट्ठा करेंगे।
वहीं दूसरे चरण की शुरुआत फरवरी 2027 में शुरू होगा, जिसमें लोगों से उनकी सामाजिक और जातिगत जानकारी भी ली जाएगी। खास बात यह है कि आजादी के बाद पहली बार जाति आधारित डेटा भी एकत्र किया जाएगा, जो पहले 1931 में किया गया था।
स्व-गणना के लिए ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा
भारत सरकार ने स्व-गणना के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है, जिसके जरिए लोग घर बैठे अपनी जानकारा भर सकते हैं। इस सुविधा से समय की बचत होगी और डेटा अधिक सटीक तरीक से दर्ज किया जा सकेगा। पूरी प्रक्रिया करीब 15 मिनट में पूरी हो सकती है।
स्व-गणना की प्रक्रिया कैसे करें
स्व-गणना के लिए सबस पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर के जरिए ओटीपी से लॉगिन करना होगा। फिर राज्य, जिला और स्थानीय जानकारी भरनी होगी। डिजिटल मैप पर अपने घर की लोकेशन चिन्हित करनी होगी और मकान व परिवार से जुड़ी जानकारी भरनी होगी। जानकारी सबमिट करने के बाद एक यूनिक आईडी प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है। जब जनगणना कर्मी घर आएंगे, तो उन्हें यह आईडी दिखानी होगी।
Haryana News: “BJP सरकार सिर्फ कागजों में…”विनेश फोगाट ने खिलाड़ी की मौत को लेकर जताया दुख
अगर स्व-गणना नहीं कर पाए तो क्या करें?

अधिकारियों के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति स्व-गणना नहीं कर पाता है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। 1 मई से जनगणना कर्मी घर-घर जाकर सभी आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे। इसके लिए हरियाणा में करीब 70 हजार कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है।
जनगणना में क्या-क्या जानकारी ली जाएगी
इस प्रक्रिया में मकान से संबंधित जानकारी जैसे मकान संख्या, निर्माण सामग्री, उपयोग और स्थिति पूछी जाएगी। परिवार से जुड़े सवालों में सदस्यों की संख्या, मुखिया का नाम, मकान का स्वामित्व और कमरों की संख्या शामिल होगी। इसके अलावा, बुनियादी सुविधाओं जैसे पानी, बिजली, शौचालय, रसोई और गैस कनेक्शन की जानकारी भी ली जाएगी। परिवार के पास उपलब्ध सुविधाएं जैसे टीवी, इंटरनेट, मोबाइल और वाहन भी पूछे जाएंगे।
सुरक्षा और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान
बताते चलें कि, जनगणना कर्मियों के पहचान पत्र में बारकोड दिया जाएगा, जिससे उनकी पहचान को सत्यापित किया जा सकेगा। अगर किसी को संदेह हो, तो वह बारकोड स्कैन करके कर्मी की जानकारी प्राप्त कर सकता है।
Haryana Congress: क्या हरियाणा में बिखर जाएगी कांग्रेस? रामकिशन गुर्जर के इस्तीफे से मची भारी खलबली
सरकार की अपील
सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे सही और सटीक जानकारी दें, क्योंकि सभी डेटा पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही लोगों से जनगणना कर्मियों का सहयोग ककने और स्व-गणना प्रक्रिया में हिस्सा लेने का अनुरोध किया गया है।









